धोबी का गधा
किसी दूर गाँव में एक धोबी रहता था। धोबी रोज लोगों के घर-घर जाता और लोगों के गंदे कपड़े धोने के लिए लेकर जाता था। धोबी के पास एक गधा था जिस पर वो कपड़े लादकर लाया और ले जाया करता था। गधा अब काफी बूढ़ा हो चुका था इसलिए वह काफी कमजोर भी हो गया था।
एक दिन ऐसे ही कड़ी दोपहर में धोबी कपड़े लादकर गधे के उपर रखकर ले जा रहा था। गर्मी की वजह से गधे और धोबी दोनों का बुरा हाल था। अचानक गधे का पैर लड़खड़ाया और बेचारा गधा एक बड़े गढ्ढे में जा गिरा। गधा बेचारा कमजोर तो था ही, फिर भी उसने पूरी ताकत लगायी लेकिन गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाया। धोबी ने भी अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया लेकिन गढ्ढा गहरा होने की वजह से गधा बाहर नहीं निकल पा रहा था।
अब तो गधा डर से बुरी तरह चिल्लाने लगा। धोबी भी जब प्रयास करते करते थक गया तो उसने सोचा ये गधा बूढ़ा हो चुका है और अब किसी काम का भी नहीं है तो इसको निकालने से कोई फायदा नहीं है, क्यों ना गड्ढे को मिटटी से भरकर इस गधे को यहीं दफना दिया जाये। यही सोचकर धोबी ने गाँव के लोगों को आवाज लगायी। सारे लोग अपना फावड़ा लेकर आ गए। सब मिलकर जल्दी जल्दी गड्ढे में मिटटी डालने लगे।
पहले तो गधे को कुछ समझ में नहीं आया कि ये क्या हो रहा है? लेकिन जब उसे अहसास हुआ कि ये लोग उसे दफ़नाने वाले हैं तो उसकी आखों में आँसू आ गए। कुछ देर तक गधा चिल्लाता रहा, बाद में उसने चिल्लाना भी बंद कर दिया। सब लोग और तेजी से गड्ढे में मिटटी डालने लगे।
थोड़ी देर बाद धोबी ने जब गड्ढे में झाँककर देखा तो वो हैरान रह गया। गधा वहाँ कुछ विचित्र सी हरकत कर रहा था।
जैसे ही कोई गधे की पीठ पर मिटटी डालता, गधा तुरंत अपनी पीठ हिलाकर मिटटी नीचे गड्ढे में गिरा देता और खुद एक कदम ऊपर हो जाता। यही क्रम चलता रहा जैसे ही गधे की पीठ पे मिटटी डाली जाती वो पीठ हिलाकर मिटटी नीचे गिरा देता और खुद उस मिटटी पे चढ़कर एक कदम ऊपर हो जाता।
धीरे धीरे गढ्ढा मिटटी से भर गया और गधा उछलता हुआ गड्ढे से बाहर निकल आया और सारे लोग गधे को हैरानी से देखते रह गए।
शिक्षा/Moral:- दोस्तों ये कहानी हमें बहुत बड़ी सीख देती है कि आपकी समस्या कितनी भी बड़ी क्यों न हो? गड्ढा कितना भी गहरा क्यों ना हो? घबराइये मत, हर परेशानी को मिटटी की तरह हिलाकर नीचे गिराते जाइये फिर देखिये आप हर समस्या से बाहर निकल आएंगे।
Related posts:
English Short, Moral Story “Karoly Takacs" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Moral Story
English Story "Don't desire to walk when you have wings to fly".
Children Story
English Short, Moral Story “The Tale of the Foolish Gardener" for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Little Pine Tree" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Short, Moral Story “An Old Man and an Ass" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Essay, Moral Story "The Bar” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competition ...
Short Story
Hindi Moral Story "Chatur Kisan", "चतुर किसान” for Kids, Full length Educational Story for Students ...
Children Story
English Short, Moral Story “East or West Home is the Best" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Harinaam-Nishtha" "हरिनाम - निष्ठा" Best Motivational Story of "Bhakt Haridas".
Story
English Short, Moral Story “Listening to Sound of Silence" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Moorkh Gadha", "मूर्ख गधा” for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
Hindi Moral Story "Batuni Kachua”, “बतौनी कछुआ” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
English Inspirational Story “Blessings in Disguise” Bedtime Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “United we stand, divided we Fall." for Kids and Children for Class 5, 6,...
Moral Story
Short Story "The Farmer and The Golden Duck" for Children, moral story for kids in English for compe...
Children Story
English Short, Moral Story “Life worth Living" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Cooking The Khichdi" for Kids, Educational Story for Students of c...
Short Story
English Short, Moral Story “On the way to the Sun" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story "Khel Khel me", "खेल खेल में” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
Hindi Moral Story "Tedhi Kheer”, “टेढ़ी खीर” for Kids, Full length Educational Story for Students of...
Children Story