राजा के सौ चेहरे
एक राजा, चला था लेने जायजा। अपनी प्रजा के बारे में हमेशा वह सोचता था, उन्हें कोई दुख न हो यह देखता था। रास्ते में वह मिला एक किसान से, जो चल रहा था धीरे-धीरे मारे थकान के।
राजा ने उससे पूछा- ‘तुम कितना कमाते हो, रोज कितना बचा पाते हो?’
किसान ने दिया उत्तर- ‘हुजूर रोज चार आने भर!’
‘इन सिक्कों में चल जाता है खर्च?’ राजा हैरान थे इतनी कम कमाई पर।
‘एक मेरे लिए, एक आभार के लिए, एक मैं लौटाता हूं और एक उधार पर लगाता हूं।’
राजा चकराया- पूरी बात ठीक तरह समझाने को सुझाया।
‘एक भाग मैं अपने ऊपर लगाता हूं, एक भाग आभार के लिए यानी पत्नी को देता हूं यानी घर का सारा काम उसी के दम पर ही तो चलता है। एक मैं लौटाता हूं, इसका मतलब अपने बुजुर्ग माता-पिता के पैरों में चढ़ाता हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया, रोजी-रोटी कमाना सिखाया। एक उधार पर लगाता हूं यानी अपने बच्चों पर खर्च कर डालता हूं, जिनमें मुझे मेरा भविष्य नजर आता है।’
‘तुमने कितनी अच्छी पहेली बुझाई, मान गए भाई! पर इस उत्तर को रखना राज, जब तक कि मेरा चेहरा देख न लो सौ बार!’
किसान बोला- ‘हां, मैं बिल्कुल इसे राज रखूंगा, आपका कहा करूंगा।’
उसी दिन शाम को राजा ने पहेली दरबारियों के सामने रखी, सुनकर उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हुई। राजा ने कहा यह एक किसान का जवाब है, तुम तो दरबारी हो तुम सबकी तो बुद्धि नायाब है। कोई जवाब नहीं दे सका,
पर एक दरबारी ने हिम्मत जुटाकर कहा-‘महाराज अगर मुझे समय मिले 24 घंटे का, तो मैं जवाब ढूंढकर ला दूंगा आपकी पहेली का।’
दरबारी किसान को ढूंढ़ने निकल पड़ा, आखिर किसान उसे मिल ही गया खेत में खड़ा। पहले तो किसान ने किया इंकार, फिर मान गया देखकर थैली भर सिक्कों की चमकार। दरबारी लौट आया और दे दिया राजा को सही जवाब, राजा समझ गए कि तोड़ा है किसान ने उसका विश्वास।
राजा ने किसान को बुलवाया- और किसान से भरोसा तोड़ने का कारण उगलवाया।
राजा ने कहा- ‘याद करो मैंने क्या कहा था? मेरा चेहरा सौ बार देखे बिना नहीं देना जवाब, क्या तुम भूल गए जनाब?’
किसान बोला- ‘नहीं-नहीं महाराज मैंने अपना वादा पूरी तरह से निभाया है, सौ सिक्कों पर आपका अंकित चेहरा देखकर ही जवाब बताया है।’
राजा को उसकी बात एक बार फिर से भाई, थैली भर मुहरें किसान ने फिर से पाई।
Related posts:
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Galat Aadat ka Ahsaas", "गलत आदत का अहसास" for Kids, Educational Sto...
Children Story
English Short, Moral Story “The intelligent Offender" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Children Story
English Inspirational Story “The Perception of Our Problems” Bedtime Moral Story for kids and Studen...
Moral Story
Hindi Moral Story "Kehne me Savdhani Barten", "कहने में सावधानी बरतें” for Kids, Full length Educati...
Children Story
English Inspirational Story "Developing Self-control" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Shaitan Bandar”, "शैतान बंदर” for Kids, Full length Educational Story for Student...
Children Story
English Inspirational Story “What is Spiritual Exercise?” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Inspirational Story “Fewer the Wants, Greater the Joy” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal, can you Identify The Guest" for Kids, Educational Story fo...
Moral Story
Hindi Moral Story "Jaat-Paat Chipe Nahi" "जात-पाँत छिपै नहीं" Best Motivational Story of "Sant Bahin...
Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiski Nemat", "किसकी नेमत" for Kids, Educational Story for Students ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Beautiful Flowers on Other Side” for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short, Moral Story “Reflection of Oneself” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "The Blind Saint" for Kids, Educational Story for Students of class...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bagh aur Bagula”, “बाघ और बगुला” for Kids, Full length Educational Story for Stud...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Value Each and Every Moment” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
Hindi Moral Story “Budhi Badi ya Bal”, “बुद्धि बड़ी या बल” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9...
Hindi Stories
English Moral Story "End of ego owner" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class...
Children Story
English Short, Moral Story “Words and Actions Should Be The Same” for Kids and Children for Class 5,...
Short Story
English Essay, Moral Story “Hope and Greed” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Short Story