दोषी कौन
बनारस में देवस्वामी नाम का एक ब्राह्मण रहता था। उसके हरिदास नाम का पुत्र था। हरिदास की बड़ी सुन्दर पत्नी थी। नाम था लावण्यवती। एक दिन वे महल के ऊपर छत पर सो रहे थे कि आधी रात के समय एक गंधर्व-कुमार आकाश में घूमता हुआ उधर से निकला।
वह लावण्यवती के रूप पर मुग्ध होकर उसे उड़ाकर ले गया। जागने पर हरिदास ने देखा कि उसकी स्त्री नही है तो उसे बड़ा दुख हुआ और वह मरने को तैयार हो गया।
लोगों के समझाने पर वह मान तो गया; लेकिन यह सोचकर कि तीरथ करने से शायद पाप दूर हो जाय और स्त्री मिल जाय, वह घर से निकल पड़ा।
चलते-चलते वह किसी गाँव में एक ब्राह्मण के घर पहुँचा। उसे भूखा देख ब्राह्मणी ने उसे कटोरा भरकर खीर दे दी और तालाब के किनारे बैठकर खाने को कहा। जिससे हाथ-मुँह धोने को पानी भी मिल जाये और प्यास लगने पर प्यास भी बुझाया जा सके। हरिदास खीर लेकर एक पेड़ के नीचे आया और कटोरा वहाँ रखकर तालाब मे हाथ-मुँह धोने गया।
इसी बीच एक बाज किसी साँप को लेकर उसी पेड़ पर आ बैठा और जब वह उसे खाने लगा तो साँप के मुँह से ज़हर टपककर कटोरे में गिर गया। हरिदास को कुछ पता नहीं था।
वह उस खीर को खा गया। ज़हर का असर होने पर वह तड़पने लगा और दौड़ा-दौड़ा ब्राह्मणी के पास आकर बोला, “तूने मुझे जहर दे दिया है।” इतना कहने के बाद हरिदास मर गया।
पति ने यह देखा तो ब्राह्मणी को ब्रह्मघातिनी कहकर घर से निकाल दिया।
इतना कहकर बेताल बोला-“हे राजन् विक्रम! बताओ कि साँप, बाज, और ब्राह्मणी, इन तीनों में अपराधी कौन है?”
राजा विक्रम ने कहा-“कोई नहीं। साँप तो इसलिए नहीं क्योंकि वह शत्रु के वश में था। बाज इसलिए नहीं कि वह भूखा था। जो उसे मिल गया, उसी को वह खाने लगा। ब्राह्मणी इसलिए नहीं कि उसने अपना धर्म समझकर उसे खीर दी थी और अच्छी खीर दी थी। जो इन तीनों में से किसी को दोषी कहेगा, वह स्वयं दोषी होगा।
इसलिए अपराधी ब्राह्मणी का पति था जिसने बिना विचारे ब्राह्मणी को घर से निकाल दिया।” इतना सुनकर बेताल फिर पेड़ पर जा लटका और राजा को वहाँ जाकर उसे लाना पड़ा।
Related posts:
English Short, Moral Story “Fruits of our Prayers" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Children Story
English Short, Moral Story “The Tale of the Foolish Gardener" for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
Hindi Moral Story “Buri Sangati”, “बुरी संगति” for Kids, Full length Educational Story for Students ...
Children Story
Hindi Moral Story "Karya Se Pehle Uska Anjaam Socho, "कार्य से पहले उसका अंजाम सोचो” for Kids, Full ...
Children Story
English Inspirational Story “Keep Away from Temptation” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Essay on “Padosi”, “पड़ोसी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
Hindi Moral Story “Raja aur Chinti”, “राजा और चींटी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Being in Good Company” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
English Short, Moral Story “Wise are Seldom Taken In" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story
Short Story " When Adversity Knocks" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
Moral Story "Thirsty Crow" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Gave Birth to the Child" for Kids, Educational Story for St...
Short Story
English Short, Moral Story “A Hole in The Fence” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Short Story
Hindi Moral Story "Aalsi Beta aur Budha Kisan", "आलसी बेटा व बूढ़ा किसान” for Kids, Full length Educa...
Children Story
English Essay, Moral Story “The Club 99” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competit...
Short Story
English Inspirational Story “Be Your Own Rival” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story “Budhi Badi ya Bal”, “बुद्धि बड़ी या बल” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9...
Hindi Stories
English Short, Moral Story “The Difference" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
Hindi Moral Story "Lobh nhi krna chahiye", "लोभ नहीं करना चाहिये” for Kids, Full length Educational ...
Children Story
Short Story "The Brahmin and His Enemies" for Children, moral story for kids in English for competit...
Children Story