लोमड़ी और बकरी
एक समय की बात है, एक लोमड़ी घूमते-घूमते एक कुएं के पास पहुंच गई। कुएं की जगत नहीं थी। उधर, लोमड़ी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया। परिणाम यह हुआ कि बेचारी लोमड़ी कुएं में गिर गई।
कुआं अधिक गहरा तो नहीं था, परंतु फिर भी लोमड़ी के लिए उससे बाहर निकलना सम्भव नहीं था। लोमड़ी अपनी पूरी शक्ति लगाकर कुएं से बाहर आने के लिए उछल रही थी, परंतु उसे सफलता नहीं मिल रही थी। अंत में लोमड़ी थक गई और निराश होकर एकटक ऊपर देखने लगी कि शायद उसे कोई सहायता मिल जाए।
लोमड़ी का भाग्य देखिए, तभी कुएं के पास से एक बकरी गुजरी। उसके कुएं के भीतर झांका तो लोमड़ी को वहां देखकर हैरान रह गई।
बकरी बोली- “नमस्ते, लोमड़ी जी! आप यह कुएं में क्या कर रही हो?”
लोमड़ी ने उत्तर दिया- “नमस्ते, बकरी जी! मुझे यहां कुएं में बहुत मजा आ रहा है।”
बकरी बोली- अच्छा! बहुत प्रसन्नता हुई यह जानकर। “आखिर बात क्या है?”
लोमड़ी बड़ी चतुरता से बोली- “यहां की घास अत्यन्त स्वादिष्ट है।”
बकरी आश्चर्य से बोली- “मगर तुम कब से घास खाने लगी हो?
”तुम्हारा कहना ठीक है। मैं घास नहीं खाती, मगर यहां की घास इतनी स्वादिष्ट है कि एक बार खा लेने के बाद बार बार घास ही खाने को जी करता है। तुम भी क्यों नहीं आ जाती हो?“
बकरी के मुंह में पानी भर आया- धन्यवाद!”बकरी कहने लगी मैं भी थोड़ी घास खाऊंगी।“
अगले ही क्षण बकरी कुएं में कूद गई। मगर जैसे ही बकरी कुएं के भीतर पहुंची लोमड़ी बकरी की पीठ पर चढ़कर ऊपर उछली और कुएं से बाहर निकल गई।
”वाह! बकरी जी। अब आप जी भर कर घास खाइए, मैं तो चली।“
इस प्रकार वह चतुर लोमड़ी बकरी का सहारा लेकर खुद तो कुएं से बाहर आ गई लेकिन बकरी को कुएं में छोड़ दिया।
शिक्षा/Moral:-हर किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करो।
Related posts:
English Short, Moral Story “The Fox and the Crow" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bagal me Chora Nagar Dhindora", "बगल में छोरा नगर ढिंढोरा” for Kids, Full length ...
Children Story
Moral Story "Heart Touching Father Son Story " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, ...
Children Story
Hindi Moral Story "Kamna ka Bandhan", "कामना का बंधन” for Kids, Full length Educational Story for St...
Children Story
Hindi Moral Story "Kshanik Lobh" "क्षणिक लोभ" Best Motivational Story of "Guru Nanak Dev Ji".
Story
Hindi Moral Story "Antar" "अंतर" Best Motivational Story of "Rabia".
Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal, can you Identify The Guest" for Kids, Educational Story fo...
Moral Story
English Short, Moral Story “A Lesson from A Frog Tale” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Short Story
English Essay, Moral Story “Generosity” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
English Essay, Moral Story "Lessons on Life” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Short Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiska Afsar", "किसका अफसर" for Kids, Educational Story for Students ...
Children Story
English Essay, Moral Story “A White Has No Superiority over A Black” for Kids and Children
Short Story
English Inspirational Story "The Guilt of Sin" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Tedi Kheer”, "टेढ़ी खीर” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story “Kathni Se Karni Bhali”, “कथनी से करनी भली” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
Hindi Moral Story "Kisan aur Bagula", "किसान और बगुला” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
English Short, Moral Story “Always Help others” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiski Dadhi ki Aag", किसकी दाढ़ी की आग" for Kids, Educational Story ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Thomas Edison's Childhood" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Children Story
English Moral Story "Honesty" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7,...
Children Story