Home » Children Story » Hindi Moral Story “Kachua aur Hans”, “कछुआ और हंस” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Kachua aur Hans”, “कछुआ और हंस” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

कछुआ और हंस

Kachua aur Hans

एक तालाब में एक कछुआ रहता था। उसी तलाब में दो हंस तैरने के लिए उतरते थे। हंस बहुत हंसमुख और मिलनसार थे। कछुए और उनमें दोस्ती हते देर न लगी। हंसो को कछुए का धीमे-धीमे चलना और उसका भोलापन बहुत अच्छा लगा। हंस बहुत ज्ञानी भी थे। वे कछुए को अदभुत बातें बताते। ॠषि-मुनियों की कहानियां सुनाते। हंस तो दूर-दूर तक घूमकर आते थे, इसलिए दूसरी जगहों की अनोखी बातें कछुए को बताते। कछुआ मंत्रमुग्ध होकर उनकी बातें सुनता। बाकी तो सब ठीक था, पर कछुए को बीच में टोका-टाकी करने की बहुत आदत थी। अपने सज्जन स्वभाव के कारण हंस उसकी इस आदत का बुरा नहीं मानते थे। उन तीनों की घनिष्टता बढती गई। दिन गुजरते गए। एक बार बडे जोर का सुखा पडा। बरसात के मौसम में भी एक बूंद पानी नहीं बरसा। उस तालाब का पानी सूखने लगा। प्राणी मरने लगे, मछलियां तो तडप-तडपकर मर गईं। तालाब का पानी और तेजी से सूखने लगा। एक समय ऐसा भी आया कि तालाब में खाली कीचड रह गया। कछुआ बडे संकट में पड गया। जीवन-मरण का प्रश्न खडा हो गया। वहीं पडा रहता तो कछुए का अंत निश्चित था। हंस अपने मित्र पर आए संकट को दूर करने का उपाय सोचने लगे। वे अपने मित्र कछुए को ढाडस बंधाने का प्रयत्न करते और हिम्म्त न हारने की सलाह देते। हंस केवल झूठा दिलासा नहीं दे रहे थे। वे दूर-दूर तक उडकर समस्या का हल ढूढते।

एक दिन लौटकर हंसो ने कहा “मित्र, यहां से पचास कोस दूर एक झील हैं।उसमें काफी पानी हैं तुम वहां मजे से रहोगे।” कछुआ रोनी आवाज में बोला “पचास कोस? इतनी दूर जाने में मुझे महीनों लगेंगे। तब तक तो मैं मर जाऊंगा।” कछुए की बात भी ठीक थी। हंसो ने अक्ल लडाई और एक तरीका सोच निकाला। वे एक लकडी उठाकर लाए और बोले “मित्र, हम दोनों अपनी चोंच में इस लकडी के सिरे पकडकर एक साथ उडेंगे। तुम इस लकडी को बीच में से मुंह से थामे रहना। इस प्रकार हम उस झील तक तुम्हें पहुंचा देंगे उसके बाद तुम्हें कोई चिन्ता नहीं रहेगी।” उन्होंने चेतावनी दी “पर याद रखना, उडान के दौरान अपना मुंह न खोलना। वरना गिर पडोगे।” कछुए ने हामी में सिर हिलाया। बस, लकडी पकडकर हंस उड चले। उनके बीच में लकडी मुंह दाबे कछुआ। वे एक कस्बे के ऊपर से उड रहे थे कि नीचे खडे लोगों ने आकाश में अदभुत नजारा देखा। सब एक दूसरे को ऊपर आकाश का दॄश्य दिखाने लगे। लोग दौड-दौडकर अपने चज्जों पर निकल आए। कुछ अपने मकानों की छतों की ओर दौडे। बच्चे बूडे, औरतें व जवान सब ऊपर देखने लगे। खूब शोर मचा। कछुए की नजर नीचे उन लोगों पर पडी। उसे आश्चर्य हुआ कि उन्हें इतने लोग देख रहे हैं। वह अपने मित्रों की चेतावनी भूल गया और चिल्लाया “देखो, कितने लोग हमें देख रहे है!” मुंह के खुलते ही वह नीचे गिर पडा। नीचे उसकी हड्डी-पसली का भी पता नहीं लगा।

Related posts:

Short Story "The Strength of Ugliness" for Children, moral story for kids in English for competition...

Children Story

English Short, Moral Story “What is Compassion?” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

Moral Story

Hindi Moral Story "Sahi Samadhan", "सही समाधान” for Kids, Full length Educational Story for Students...

Children Story

Hindi Moral Story "Jaisi Tumhari Icha", "जैसी तुम्हारी इच्छा” for Kids, Full length Educational Stor...

Children Story

English Short, Moral Story “Kindness is always rewarded” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Devoted Mother” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Short Story

Hindi Moral Story “Ghanti Bandhega Kaun?”, “घंटी बाँधेगा कौन?” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, ...

Hindi Stories

Hindi Moral Story "Billi ka Panja", "बिल्ली का पंजा” for Kids, Full length Educational Story for Stu...

Children Story

English Essay, Moral Story "Love and Time” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Short Story

Hindi Moral Story "Zindagi ka Kadva Sach”, “ज़िंदगी का कड़वा सच” for Kids, Full length Educational S...

Children Story

English Short, Moral Story “Think in Different Way” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...

Moral Story

English Short, Moral Story “A Magic Pot and Flooding Porridge" for Kids and Children for Class 5, 6,...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Illusion of Reflection” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...

Short Story

English Short, Moral Story “A Poor Little Girl" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Moral Story

Hindi Moral Story "Teen Ajoobe Bhai", "तीन अजूबे भाई” for Kids, Full length Educational Story for St...

Hindi Stories

Short Story "Struggles make us Shine" for Children, moral story for kids in English for competition ...

Children Story

English Inspirational Story “Opportunity Knocks but Once” Moral Story for kids and Students.

Short Story

English Short, Moral Story “The Merchant and The Foolish Barber" for Kids and Children for Class 5, ...

Moral Story

Hindi Moral Story "Kehne me Savdhani Barten", "कहने में सावधानी बरतें” for Kids, Full length Educati...

Children Story

English Short, Moral Story “Inspiring Interview" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.