Home » Children Story » Hindi Moral Story “Rakshas aur Rajkumar”, “राक्षस और राजकुमार” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Rakshas aur Rajkumar”, “राक्षस और राजकुमार” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

राक्षस और राजकुमार

एक राजा की तीन बेटियां थीं। तीनों बेहद खूबसूरत थीं। सबसे बडी़ बेटी का नाम आहना उससे छोटी याना और सबसे छोटी का नाम सारा था। एक बार तीनों अपने राज्य के जंगल में घूमने निकलीं। अचानक तूफान आ गया। उनके साथ आया सुरक्षा दल इधर-उधर बिखर गया। वे तीनो जंगल में भटक गई थीं।

थोड़ी दूर चलने पर उन्हें एक महल दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। उन्होंने वहां विश्राम किया और टेबल पर रखा भोजन खा लिया। सुबह होते ही सारा उस महल के बगीचे में घूमने निकल गई। सारा ने वहां गुलाब देखे और बिना कुछ सोचे उन्हें तोड़ लिया।

उसके फूल तोड़ते ही उस पौधे में से एक राक्षस बाहर आ गया, उसने सारा से कहा कि मैंने तुम्हें रहने के लिए घर और खाने के लिए भोजन दिया और तुमने मेरे ही पसंदीदा फूल तोड़ दिए। अब मैं तुम तीनों बहनों को मार डालूंगा।

सारा बहुत डर गई उसने विनती की, लेकिन राक्षस नहीं माना। फिर राक्षस ने एक शर्त रखी कि तुम्हारी बहनों को जाने दूंगा पर तुम्हें यहीं रुकना होगा। सारा ने यह शर्त मान ली और राक्षस के साथ रहने लगी।

राक्षस के अच्छे व्यवहार से धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। एक दिन राक्षस ने सारा को उसके साथ शादी करने के लिए कहा। सारा न ही हां कर पाई और न ही मना। राक्षस ने इस बात के कारण कभी उस पर कोई दबाव नहीं डाला।

उस राछस के पास एक जादुई आइना था। एक बार सारा ने जादुई आईने में देखा कि उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। वह रोने लगी। यह देख राक्षस ने उसे सात दिन के लिए घर जाने की इजाजत दे दी।

उस राछस की इजाजत लेके सारा अपने घर पहुंची। उसके पिता ने उसे देखा तो वह बहुत खुश हुए और सारा अपने परिवार के साथ खुश रहने लगी। उसके पिता की तबीयत भी ठीक हो गई।। सारा को पता ही नही चला कब सात दिन बीत गए। और फिर एक दिन सारा ने सपना देखा कि राक्षस बीमार है और उसे बुला रहा है।

सारा अगले ही दिन सब से विदा लेकर वापस राछस के पास पहुंची। वहां जाकर उसने देखा कि राक्षस जमीन पर पड़ा हुआ है। यह देख सारा रोते हुए उसके पास गई। उसे गले लगाकर बोली उठो मैं तुमसे प्यार करती हूं और तुमसे शादी करना चाहती हूं। यह सुनते ही राक्षस एक सुंदर राजकुमार में बदल गया। वह बोला कि मैं यही शब्द सुनने का इंतजार कर रहा था।

उसने बताया कि एक बुरी औरत ने उसे श्राप दिया था और कहा था कि जब तक उसे उसका प्यार नहीं मिल जाता वह इसी हाल में तड़पता रहेगा। इसके बाद राजकुमार और राजकुमारी ने शादी कर ली और खुशी-खुशी रहने लगे।

Related posts:

Hindi Moral Story "Tajurbe ka Fal”, "तजुर्बे का फल” for Kids, Full length Educational Story for Stud...

हिंदी कहानियां

Hindi Moral Story "Jindagi ka Kadwa Sach”, "ज़िंदगी का कड़वा सच” for Kids, Full length Educational S...

हिंदी कहानियां

Moral Story "Using your All Means " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Children Story

English Short, Moral Story “The Donkey Who Would Sing" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...

English Speech

English Essay, Moral Story “The Game of Chance” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Short Story

Moral Story "Kid's Admission Interview" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9...

Children Story

Hindi Moral Story "Bura krne wala bhi Swayam Vipatti me Fansta Hai", "बुरा करने वाला स्वयं भी विपत्त...

Children Story

English Short, Moral Story “Puppies for Sale” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...

Short Story

English Short, Moral Story “The White Elephant" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Short Story

Moral Story "Priest Good Deed Reward " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9...

Children Story

English Short, Moral Story “Engineer John Roebling Story" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...

Children Story

English Short, Moral Story “The shepherd and the wolf" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...

Moral Story

English Inspirational Story "The Difference Between Knowing and Doing" Moral Story for kids and Stud...

Moral Story

Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Pehli Mulakat”, “पहली मुलाकात” for Kids, Educational Story for Stude...

Children Story

English Inspirational Story “Change Your Attitude, Change Your Life” Moral Story for kids and Studen...

Moral Story

Hindi Moral Story "Jyda Bolne ka Nuksan", "ज़्यदा बोलने का नुक्सान” for Kids, Full length Educational...

Children Story

English Moral Story "Honesty" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7,...

Children Story

English Short, Moral Story “The Angel” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competitio...

Short Story

English Short, Moral Story “Gift from Daughter" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Rock in the Road" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...

Moral Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.