सुनी सुनाई बात
Suni Sunai Baat
बहुत समय पहले की बात है एक जंगल में बहुत सारे जानवर रहते थे जंगल के बीच में एक बहुत बड़ा तालाब था जहाँ से जानवर पानी पीते थे इस तालाब के किनारे पर एक पपीते का बहुत ऊँचा पेड़ था उस पर बहुत बड़े बड़े पपीते लगते थे एक बार कुछ खरगोश पानी पी कर तालाब के किनारे पर खेल रहे थे, एक पका हुआ बड़ा सा पपीता टूट कर पानी में गिर गया जिस से बहुत जोर की आवाज आई गडम करके गडम की आवाज सुन कर खरगोश डर गए और भाग निकले .खरगोशों को भागते हुए देख कर एक लोमड़ी ने पूछा क्यों भाई क्या बात है क्यों भाग रहे हो खरगोश ने कहा गडम आ रहा है भागो लोमड़ी भी उनके साथ भाग ली आगे चल कर उनको एक हाथियों का झुण्ड मिला, एक हाथी ने पूछा क्यों भाग रहे हो तो उत्तर मिला गडम आ रहा है भागो, हाथी भी साथ भागने लगे धीरे धीरे गडम आ रहा है सुन कर बहुत सारे जानवर एकसाथ भागने लगे. यह जानवरों का झुण्ड जब बब्बर शेर की मांद के पास से दौड़ रहा था तो शेर ने पूछा क्यों भाग रहे हो उत्तर मिला गडम आ रहा है भागो जैसे ही एक शेर भागने को तयार हो रहा था तो दूसरे शेर ने कहा तुम क्यों भाग रहे हो तुम तो जंगल के राजा हो।
तुम्हारे पास शक्तिशाली पंजे हैं तुम जिसे चाहो अपने पंजों से चीर सकते हो भागने से पहले सच्चाई तो जानलें. इस पर शेर ने एक जानवर से पूछा कि तुम्हें किसने कहा कि गडम आरहा है तो उसने कहा मुझे तो हाथी ने कहा. हाथी से पूछा तो उसने कहा मुझे तो लोमड़ी ने कहा, लोमड़ी ने कहा मुझे तो खरगोश ने कहा था. जब खरगोश से पूछा तो उसने कहा हम जहाँ पर खेल रहे थे वहां पर गडम की आवाज आई थी जिस को सुन कर हम भागे थे शेर ने कहा मुझे उस स्थान पर ले चलो. सभी उस स्थान की ओर चल पड़े जैसे ही सभी जानवर तालाब के किनारे पर पहुंचे एक बड़ा सारा पपीता टूट कर पानी में गिर गया और बहुत जोर से गडम की आवाज आई. शेर ने कहा यह तो पानी की आवाज है जो पपीते के गिरने से हुई. खरगोश ने कहा हम तो यही आवाज सुनकरकर ही डर के मारे भागे थे. तब शेर ने समझाया कि इसमें डरने की कोई बात नहीं है. यह सब सुनी सुनाई बात से हुआ है शेर ने कहा आगे से कभी भी सुनी सुनाई बात पर विश्वास मत करना
Related posts:
English Inspirational Story "The Guilt of Sin" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “Old Man’s Reply” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Foolish Crow" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
English Short, Moral Story “Half of the Profit" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
English Moral Story "Albrecht Dürer" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...
Children Story
English Short, Moral Story “Dropping Dead Weight" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Start from basis to learn better” for Kids and Children for Class 5, 6, ...
Moral Story
English Inspirational Story “The Great Always Forgive” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Swans and The Turtle" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The old wise crow" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Moral Story
Hindi Moral Story "Ghanti ki Kimat", "घंटी की कीमत” for Kids, Full length Educational Story for Stud...
Children Story
Hindi Moral Story "Shet Karori Mal”, "सेठ करोरी माल” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
Children Story
Hindi Moral Story "Sunder Tasveer", "सुंदर तस्वीर” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
Hindi Moral Story "Dimag ke Bina Gadha", "दिमाग़ के बिना गधा” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
English Short, Moral Story “Changing Fortune" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Children Story
Hindi Moral Story "Ulti Ganga”, “उल्टी गंगा” for Kids, Full length Educational Story for Students of...
Children Story
English Short, Moral Story “Have Patience and Never Give up” for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Short, Moral Story “God Exists” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
English Moral Story "Practice Restraint" for Kids, Full length Educational Story for Students of Cla...
Children Story
English Short, Moral Story “Old Man and His Son" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story