Home » Children Story » Hindi Moral Story “Apshabdo ka Parinam” “अपशब्दों का परिणाम” Best Motivational Story of “Sant Bahinabai”.

Hindi Moral Story “Apshabdo ka Parinam” “अपशब्दों का परिणाम” Best Motivational Story of “Sant Bahinabai”.

अपशब्दों का परिणाम

Apshabdo ka Parinam

महाराष्ट्र की संत बहिनाबाई का विवाह अल्पायु में ही शिवापुर के प्रौढ़ जोशी के साथ हुआ था, जो कि बड़ा ही नास्तिक था, जबकि बहिनाबाई हमेशा धर्म-चिंतन में लीन रहती थीं। एक बार विट्ठल-मंदिर में हरिभक्तपरायण जयरामस्वामी का कीर्तन था । बहिनाबाई भी कीर्तन सुनने गईं। उसके पीछे-पीछे उसका बछड़ा भी वहाँ आ गया और एक कोने में चुपचाप खड़ा हो गया, मानो वह भी कीर्तन श्रवण कर रहा हो। उसे आया देख कुछ श्रोताओं ने उसे मारते हुए भगाना चाहा, किन्तु वह टस से मस न हुआ। उसे मारते देख बहिनाबाई को बड़ा दुःख हुआ और उसने लोगों को मारने से रोका। वे बोलीं, “यह बेचारा भगवनाम का श्रवण कर रहा है, फिर इसे क्यों मार रहे हों ? इसके आने से कीर्तन में कोई व्यवधान तो नहीं आ रहा है।” लोगों ने उसकी बात अनसुनी कर दी और वे बछड़े को बेरहमी से पीटने लगे। इससे बहिनाबाई की आँखों से अश्रुधारा बहने लगी। तब जयराम स्वामी वहाँ आए और उन्होंने बछड़े पर हाथ फेरते हुए लोगों से कहा, “यह कोई पूर्वजन्म का धर्मात्मा मालूम होता है, इसलिए इसे भी कीर्तन सुनने दो।” उन्होंने बहिनाबाई के मस्तक पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दिया। लोग शांत हो गए और कीर्तन फिर से चालू गया।

दूसरे दिन बहिनाबाई के पति को रात्रि की घटना मालूम हुई, तो उसे यह सुन बड़ा गुस्सा आया कि उसकी पत्नी ने अपने मस्तक पर एक परपुरुष को हाथ फेरने दिया। वह उसे जोर-जोर से पीटने लगा। जब मकान मालिक को बात मालूम हुई, तब कहीं उसे रोका जा सका। कुछ दिनों बाद बछड़े की मृत्यु हो गई। बहिना को बड़ा दुःख हुआ और वह शोक मनाने लगी। रात्रि को स्वप्न में संत तुकाराम ने उसे दर्शन दिया और ‘गीता’ देते हुए मंत्र दिया और कहा, “कष्ट-क्लेशों के बाद ही परमार्थ की प्राप्ति होती है।” बहिनाबाई ने इसे तिथि व दिन सहित निम्न श्लोक में इस प्रकार स्वीकार किया है-

ठेऊनिया करमस्तकी बोलला, मंत्र सांगितला कर्णरंध्री ।

कार्तिकात वद्य पंचमी रविवार, स्वप्नीचा विचार गुरुकृपा ॥

बात जब उसके पति को मालूम हुई, तो उसने इसे ढोंग की संज्ञा दी और उसने तुकाराम के प्रति अपशब्द कहे। इतना ही नहीं, उसने पत्नी का त्याग करने की तैयारी की। वह ज्योंही सामान बाँधकर बाहर जाने लगा कि उसके सारे शरीर में असहनीय वेदना होने लगी। वह धूल में लोटने लगा, किन्तु वेदना रुक नहीं रही थी। तब वह सोचने लगा ऐसा क्यों हो रहा है और उसे ख्याल आया कि उसने अपनी पत्नी को ही तंग नहीं किया, बल्कि तुकाराम-जैसे महात्मा के प्रति अपशब्द भी कहे थे। उसने मन-ही-मन तुकारामजी से क्षमा माँगी, तब कहीं वेदना शांत हुई । वह अपनी पत्नी के पास गया और उससे भी क्षमा माँगी और उसे ‘गुरु’ कहकर पुकारा। अब उसका कायापलट हो चुका था। उसने बहिना को फिर कभी तंग नहीं किया।

Related posts:

English Short, Moral Story “Life worth Living" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Question for Question" for Kids, Educational Story for Students of...

Moral Story

Moral Story "Coin for Someone Needy " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Children Story

English Moral Story "Share your Happiness" for Kids, Full length Educational Story for Students of C...

Children Story

Akbar-Birbal English Moral Story "The Cock and the Hen" for Kids, Educational Story for Students of ...

Moral Story

Short Story " When Papa Scolded Me" for Children, moral story for kids in English for competition wi...

Children Story

English Short, Moral Story “Old Grave” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competitio...

Short Story

English Inspirational Story “The Cheapest is Not Always the Best” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "The Jealous Courtiers" for Kids, Educational Story for Students of...

Short Story

Short Story "Tippy and Kitty" for Children, moral story for kids in English for competition with mor...

Children Story

English Short, Moral Story “The Ant and The Grasshopper” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...

Short Story

English Short, Moral Story “Kindness is always rewarded” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...

Moral Story

English Short, Moral Story “A Horse and a Stag" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...

Moral Story

Hindi Moral Story “Siyar aur Bhediya”, “सियार और भेड़” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Children Story

Short Story " A Unique Experience" for Children, moral story for kids in English for competition wit...

Children Story

English Inspirational Story "Humility Speaks in Silence" Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Moral Story "Thomas Edison's Inspiring Stories " for Kids and Children, English Story for Class 5, ...

Children Story

English Short, Moral Story “The mice that ate balance" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...

Moral Story

Hindi Moral Story "Kisi ke Haq pe Jabardasti Kabja na Kro", "किसी के हक पर जबरदस्ती कब्जा न करो” for...

Children Story

Hindi Moral Story "Chor aur Raja”, “चोर और राजा” for Kids, Full length Educational Story for Student...

हिंदी कहानियां

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.