शेर और खरगोश
किसी जंगल में एक शेर रहता था| शेर कई दिनों से भूखा था| जब वह अपनी मांद से शिकार करने निकल रहा था तो उसने देखा कि एक खरगोश उसकी मांद के करीब ही खेल रहा है| शेर जैसे ही उस पर झपटने वाला था, सामने एक हिरन दिखाई दिया| शेर ने सोचा खरगोश तो बहुत छोटा है,नाश्ता भी पूरा नहीं होगा हिरन काफी बड़ा है उसी को मारना चाहिए| अत वह शेर खरगोश को छोड़ कर उस हिरन के पीछे दौड़ पड़ा| लेकिन वह हिरन शेर को देख कर, बहुत तेज दौड़ने लगा और जल्दी ही वह शेर की आँखों से ओझल हो गया| शेर ने हिरन को तेज दौड़ते हुए देखा तो वह सोचने लगा कि वह अब हिरन को नहीं पकड़ सकेगा| हिरन के आँखों से ओझल होते ही शेर पूरा भोजन पाने की आशा छोड़ बैठा| उसने मन ही मन निश्चय किया कि हिरन का पीछा करना अब बेकार है| मुझे खरगोश के पास ही लौट जाना चाहिए| उसको खाने से मेरा कुछ तो पेट भरेगा| किन्तु वह जब लौट कर वापस अपनी मांद के पास पहुंचा तो वहां खरगोश को न पाकर वह आश्चर्य में पड़ गया| वह सोचने लगा मैं तो खरगोश को यहीं छोड़ गया था? फिर यह खरगोश कहाँ चला गया? जरुर यही कहीं छिपा होगा| मैं अभी उसको तलाश करता हूँ|
वह मुझसे बच कर कहाँ जा सकता है? यह सोच कर वह शेर उस खगोश को तलाश करने लगा| उसने मांद के अन्दर देखा, मांद के बाहर देखा मगर उसे कहीं भी वह खरगोश नज़र नहीं आया| खरगोश तो शेर के वहां से जाते ही रफूचक्कर हो गया था| खरगोश को वहां न पाकर शेर बड़ा हताश हुआ| हिरन और खरगोश दोनों ही उसका भोजन बनने से बच गए थे| शेर हिरन का ध्यान कर सोचने लगा जब मैंने उसे देखा था तो सोचा था, हिरन खरगोश से बड़ा है इसलिए उसको खाकर मेरा पेट भर जाएगा| खरगोश तो बहुत छोटा है-उसको खाकर मेरा पेट भी नहीं भर सकता| अत मैं खरगोश को छोड़ कर हिरन का शिकार करने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ा| लेकिन दुर्भाग्य कि वह हिरन मेरे हाथ नहीं आया और तेजी से भाग गया| अपने दोनों शिकार हाथ से निकल जाने के कारन शेर बड़ा पछताया और बोला,मैंने थोडा छोड़ कर ज्यादा पाने के लालच में अपना सबकुछ खो दिया| मैं न थोडा पा सका न ज्यादा| इस लिए कहते हैं कि ज्यादा पाने के लालच में थोड़े से भी हाथ धोना पड़ जाता है|
Related posts:
English Short, Moral Story “The Clever Jackal Who Was Too Wily" for Kids and Children for Class 5, 6...
Moral Story
Hindi Moral Story "Hmesha Acchai Ko Dekho", "हमेशा अच्छाई को देखो” for Kids, Full length Educational...
Children Story
Hindi Moral Story “Ghamandi Mendaki”, “घमंडी मेंढकी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
English Short, Moral Story “Paid in Full” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Short Story
English Moral Story "At the Right Place" for Kids, Full length Educational Story for Students of Cla...
Children Story
Hindi Moral Story “Chandu Ne Sabak Seekha”, “चंदू ने सबक सीखा” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, ...
Children Story
Hindi Moral Story "Shikari aur Char Mitar", "शिकारी और चार मित्र” for Kids, Full length Educational ...
Children Story
Hindi Moral Story "Iswar deta Hai", "ईश्वर देता है” for Kids, Full length Educational Story for Stud...
Children Story
English Short, Moral Story “Trust in God” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Moral Story
Hindi Moral Story "Zindagi ka Kadva Sach”, “ज़िंदगी का कड़वा सच” for Kids, Full length Educational S...
Children Story
English Short, Moral Story “What Goes around Comes Around” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “Two Burdened Asses" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
English Essay, Moral Story “Generosity” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
English Inspirational Story “Death is Inevitable” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Sarve Bhavantu Sukhin" "सर्वे भवन्तु सुखिनः" Best Motivational Story of "King Ash...
Story
English Inspirational Story “As You Give, So You Receive” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “The Brahmin and the three thugs" for Kids and Children for Class 5, 6, 7...
Moral Story
English Moral Story "Lion and Brahmin" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Shortens Road" for Kids, Educational Story for Students of ...
Short Story
Hindi Moral Story “Ghanti Bandhega Kaun?”, “घंटी बाँधेगा कौन?” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, ...
Hindi Stories