सुनी सुनाई बात
बहुत समय पहले की बात है एक जंगल में बहुत सारे जानवर रहते थे जंगल के बीच में एक बहुत बड़ा तालाब था जहाँ से जानवर पानी पीते थे इस तालाब के किनारे पर एक पपीते का बहुत ऊँचा पेड़ था उस पर बहुत बड़े बड़े पपीते लगते थे एक बार कुछ खरगोश पानी पी कर तालाब के किनारे पर खेल रहे थे, एक पका हुआ बड़ा सा पपीता टूट कर पानी में गिर गया जिस से बहुत जोर की आवाज आई गडम करके गडम की आवाज सुन कर खरगोश डर गए और भाग निकले .खरगोशों को भागते हुए देख कर एक लोमड़ी ने पूछा क्यों भाई क्या बात है क्यों भाग रहे हो खरगोश ने कहा गडम आ रहा है भागो लोमड़ी भी उनके साथ भाग ली आगे चल कर उनको एक हाथियों का झुण्ड मिला, एक हाथी ने पूछा क्यों भाग रहे हो तो उत्तर मिला गडम आ रहा है भागो, हाथी भी साथ भागने लगे धीरे धीरे गडम आ रहा है सुन कर बहुत सारे जानवर एकसाथ भागने लगे. यह जानवरों का झुण्ड जब बब्बर शेर की मांद के पास से दौड़ रहा था तो शेर ने पूछा क्यों भाग रहे हो उत्तर मिला गडम आ रहा है भागो जैसे ही एक शेर भागने को तयार हो रहा था तो दूसरे शेर ने कहा तुम क्यों भाग रहे हो तुम तो जंगल के राजा हो.
तुम्हारे पास शक्तिशाली पंजे हैं तुम जिसे चाहो अपने पंजों से चीर सकते हो भागने से पहले सच्चाई तो जानलें. इस पर शेर ने एक जानवर से पूछा कि तुम्हें किसने कहा कि गडम आरहा है तो उसने कहा मुझे तो हाथी ने कहा. हाथी से पूछा तो उसने कहा मुझे तो लोमड़ी ने कहा, लोमड़ी ने कहा मुझे तो खरगोश ने कहा था. जब खरगोश से पूछा तो उसने कहा हम जहाँ पर खेल रहे थे वहां पर गडम की आवाज आई थी जिस को सुन कर हम भागे थे शेर ने कहा मुझे उस स्थान पर ले चलो. सभी उस स्थान की ओर चल पड़े जैसे ही सभी जानवर तालाब के किनारे पर पहुंचे एक बड़ा सारा पपीता टूट कर पानी में गिर गया और बहुत जोर से गडम की आवाज आई. शेर ने कहा यह तो पानी की आवाज है जो पपीते के गिरने से हुई. खरगोश ने कहा हम तो यही आवाज सुनकरकर ही डर के मारे भागे थे. तब शेर ने समझाया कि इसमें डरने की कोई बात नहीं है. यह सब सुनी सुनाई बात से हुआ है शेर ने कहा आगे से कभी भी सुनी सुनाई बात पर विश्वास मत करना.
Related posts:
English Short, Moral Story “A Horse and a Stag" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
Hindi Moral Story "Urti Hui Afwah”, "उरती हुई अफवाह” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Kar Bhla to ho Bhla", "कर भला तो हो भला” for Kids, Full length Educational Story ...
Children Story
Hindi Moral Story "Iswar deta Hai", "ईश्वर देता है” for Kids, Full length Educational Story for Stud...
Children Story
English Inspirational Story “Great Ideas Require Full Concentration” Moral Story for kids and Studen...
Moral Story
English Short, Moral Story “Little Girl Necklace" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Moral Story "End of ego owner" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class...
Children Story
English Inspirational Story “There Will Always be Problems” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Kehne me Savdhani Barten", "कहने में सावधानी बरतें” for Kids, Full length Educati...
Children Story
English Inspirational Story “Short-term Planning” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal The Wise Man" for Kids, Educational Story for Students of c...
Short Story
English Short, Moral Story “Planning ahead makes lives easier" for Kids and Children for Class 5, 6,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Parents' Love” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...
Uncategorized
English Short, Moral Story “Weakness or Strength” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Short Story
English Short, Moral Story “Mirror in Coffin” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Why Hair Does Not Grow on Palms" for Kids, Educational Story for S...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Power of Silence" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Inspirational Story “Impressions Last” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short Moral Story “Two Friends & The Bear” for Kids and Children, Essay for Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
English Short, Moral Story “Everything Changes Part 2" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Children Story