उचित दंड
Uchit Dand
एक बड़े उत्सव का आयोजन हुआ। उसमें नृत्य के लिए राजगृह में एक कुशल नर्तकी को, जो एक ग्वाले की पत्नी थी, आमंत्रित किया गया। उस समय गर्भवती होने के कारण उसने अपनी असमर्थता व्यक्त की, किन्तु सामंतों ने उसकी एक न सुनी और उसे मजबूरन नृत्य करना पड़ा। इससे उसे दुःख हुआ और उसके हृदय में प्रतिशोध की भावना भड़क उठी, जो अंत तक कायम रही।
परिणाम यह हुआ कि दूसरे जन्म में राजगृह में ही यक्षिणी के रूप में उसका जन्म हुआ और उसका नाम ‘हारीति’ रखा गया ।
जब वह बड़ी हुई, तो पूर्वजन्म का प्रतिशोध पाप की प्रेरणा बनकर फूटा और वह नगर के बच्चे चुरा-चुराकर उन्हें मारने और उनका भक्षण करने लगी। यह बात छिपी न रह सकी और वह बंदी बना ली गई।
गौतम बुद्ध को जब यह पता चला कि बच्चों का भक्षण करने वाली एक स्त्री को बंदी बनाया गया है, तो उनके मस्तिष्क में हलचल मची कि एक कला-निष्णात स्त्री में पापकर्म ने प्रवेश कैसे किया। अंतर्दृष्टि से जब पूर्वजन्म में उसके साथ हुए दुर्व्यवहार का उन्हें पता चला, तो उन्होंने राजगृह-नरेश से कहकर उसे कारागार से मुक्त करा दिया। साथ ही सेवकों से उसके बच्चे को चुराने के लिए कहा।
पुत्र के खो जाने से हारीति को मर्मान्तक पीड़ा हुई। उसकी करुणा और वात्सल्य तीव्र रूप से जाग्रत हो उठा। साथ ही उसने अनुभव किया कि ऐसा दुःख-शोक उन माताओं को भी हुआ होगा, जिनके बच्चों का उसने अपहरण कर भक्षण किया था । पुत्र-वियोग से दुःखी हारीति गौतम बुद्ध के पास गई और बोली, “भगवान्! मेरे कर्मों का फल तो मुझे मिल गया, किन्तु मुझे इस पाप से मुक्ति कैसे मिल सकती है?”
बुद्धदेव बोले, “अब तक तो तुम शिशुओं का भक्षण करती आ रही थीं। अब तुम उनके विकास और रक्षण में जुट जाओ, तो तुम्हें शांति मिल सकती है। तुम्हें समाज के साथ किए गए दुर्व्यवहार को सेवारूपी साबुन से धोकर साफ करना होगा ।” गौतम बुद्ध के उपदेश से उसके अंतश्चक्षु खुल गए और उसने अपना जीवन बच्चों की सेवा में लगा दिया।
Related posts:
Short Story "The Fox and The Grapes" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
Moral Story "True Profitable Transaction " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, ...
Children Story
English Inspirational Story "Paving the Way to Inner Growth" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Tedi Kheer”, "टेढ़ी खीर” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
हिंदी कहानियां
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Rajya me kauyon ki Ginti", "राज्य के कौवों की गिनती" for Kids, Educa...
Children Story
Short Story "The Four Sons" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Akbar is Greater than God" for Kids, Educational Story for Student...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Clever Boy” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Short Story
English Short, Moral Story “The Plum Stone" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
English Short, Moral Story “A Hole in The Fence” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Short Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Swalon ka Sidha-Sidha Jabab", "सवालों का सीधा-सीधा जवाब" for Kids, E...
Children Story
English Inspirational Story “Being Creative” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short Moral Story “The Wise Man” for Kids and Children, Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10 wi...
Children Story
English Inspirational Story “Impressions Last” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story “Ghamandi Mendaki”, “घमंडी मेंढकी” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
Children Story
Hindi Moral Story “Kathni Se Karni Bhali”, “कथनी से करनी भली” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
English Short, Moral Story “Puppies for Sale” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Short Story
English Inspirational Story “Experience Brings Self Confidence” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Essay, Moral Story "Don’t We All” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Short Story
Moral Story "Money can't buy everything " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8,...
Children Story