Home » Hindi Letter Writing » Lekhni mitra ko uske pichle patra ka jwab dete hue patra “लेखनी मित्र को उसके पिछले पत्र का जवाब देते हुए पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Lekhni mitra ko uske pichle patra ka jwab dete hue patra “लेखनी मित्र को उसके पिछले पत्र का जवाब देते हुए पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

लेखनी मित्र को उसके पिछले पत्र का जवाब देते हुए पत्र

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

गोमती कुटीर,

त्रिवेंद्रम ।

दिनांक 18 मई,

प्रिय बंधु अतुल,

सप्रेम नमस्ते !

अत्र कुशलं तत्रास्तु । तुम्हारा 15 मई का पत्र और उसके साथ ही चार फोटोग्राफ़ तथा एक प्रकाशित चित्र भी मिले । ये दोनों चीजें बहुत पसंद आई । वास्तव में तुम चित्रकला के साथ-साथ फोटोग्राफी में भी पूर्णतया दक्ष हो ।

इन सब में लोदी मक़बरा वाला फोटोग्राफ़ बहुत ही सुंदर है । इसमें प्रकाश और छाया का समन्वय बहुत ही सुंदर हुआ है । खेलते हुए बच्चों का फोटो बहुत ही सजीव बन पड़ा है । तुम्हारी चित्रकला का नमूना भी देखा । तुम्हारी तूलिका ने आज की ज्वलंत समस्या का यथार्थ चित्र चित्रित किया है। उस पर प्रथम पुरस्कार मिलना ही चाहिए था।

बड़े होकर तुम अपने युग के एक महान कलाकार बन सकोगे, ऐसी मेरी कामना है । तुम्हारी इच्छानुसार मैं कुछ चित्र त्रिवेंद्रम सुषमा के और दो चित्र कन्याकुमारी के सूर्योदय एवं सूर्यास्त के भेज रही हूँ। ये फोटोग्राफ़ तुम्हारे फोटोग्राफ की तुलना में तो नहीं आ सकते, पर तुम्हारी कार्य सिद्धि इनसे अवश्य हो सकती है।

तुमने इतने बढ़िया फोटोग्राफ़ किस कैमरे से लिए हैं, सो लिखना। मेरा कैमरा पुराना हो चुका है । नया लेना चाहती हूँ। जैसे फोटोग्राफ़ उससे खिंच सके हैं, वे तुम्हारे सामने हैं।

दिल्ली के कुछ दर्शनीय स्थलों तथा हिमालय दर्शन के कुछ फोटोग्राफ़ भेज सको, तो भेजना । इधर कुछ और नए चित्र में अगले सप्ताह में भेज दूंगी।

आशा है कि मेरी फोटोग्राफी के विषय में तत्काल अपनी सम्मति

पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में ।

तुम्हारी सद्भावी,

विपला

Related posts:

Apne pass bulane ke liye Mami ka Bhanji ke naam patra "अपने पास बुलाने के लिए मामी का भानजी के नाम प...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Vidyalaya ke Varshik Samaroh ke Bare me batate hue Badi Behan ko Patra”, “ विद्यालय...

Hindi Letter Writing

Premi ke Pichle patra ka jawab dete hue Premika ka patra "प्रेमी के पिछले पत्र का जवाब देते हुए प्रे...

Hindi Letter Writing

Bus Condustor ke Vinamra Vyavhar ke liye Parivan Nigam ke Prabandhak ko Patra,बस-कंडक्टर के विनम्र व...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Videsh me base Chacha ko Bharat me basne ke liye patra”, “विदेश में जा बसे अपने चाच...

Hindi Letter Writing

Deepawali Abhinandan patra “दीपावली-अभिनंदन पत्र ” Sample Hindi Letter Writing Example.

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Kaksha ka Section Change karane hetu Principal ko Patra”, “कक्षा का सेक्शन बदलने क...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on Patra dwara apne mitra ko bataiye Continuous and Comprehensive Evaluation CCE paditi...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Bade Bhi ki Shadi ke liye Mitra ko Nimantran Patra”, “बड़े भाई की शादी के लिए मित्र...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ka Accident hone par Sahanbhuti Patra”, “मित्र को दुर्घटनाग्रस्त होने पर सहान...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Garmiyo ki Chuttiyo me Tracking me jane ke liye Patra”, “मित्र को गर्मियों...

Hindi Letter Writing

Hoste ke Jeevan ka varnan karte hue mitra ke naam patra "छात्रावास के जीवन का वर्णन मित्र के नाम पत्...

Hindi Letter Writing

Mitra ko Bimiri mein santwana dete hue patra "मित्र को बीमारी में सांत्वना देते हुए पत्र" Sample Hin...

Hindi Letter Writing

Dada ji ki aur se apne Pote ko ek patra "दादा जी की और से अपने पोते को एक पत्र " Sample Hindi Letter...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pariksha Ke dino me Loud-Speakers ka Shor Badhne par SHO ko Patra”, “परीक्षा के दिन...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Paryatan Sthano me Bhojan aur Aawas ki jankari dete hue Adhikari ko patra”, “पर्यटन...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Prakashak ko Pustak Sarani evm Mulyo ki Suchi Patra”, “प्रकाशक को पुस्तक सारिणी एवं...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Principal ko Fees Mafi ke liye Prarthna Patra”, “प्रधानाचार्य को फीस माफी के लिए प...

Hindi Letter Writing

Library Prabandhak ki shikayat karte hue Principal ko Patra “लाइब्रेरी प्रबंधक की शिकायत करते हुए प्...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Vidyalaya mein Absent hone par Principal ko Patra”, “विद्यालय में अनुपस्थिति पर प्...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.