Home » Hindi Letter Writing » Vivah sambandhi batchit chalane ke vishay me mitra ko patra “विवाह संबंधी बातचीत चलाने के विषय में मित्र को पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Vivah sambandhi batchit chalane ke vishay me mitra ko patra “विवाह संबंधी बातचीत चलाने के विषय में मित्र को पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

विवाह संबंधी बातचीत चलाने के विषय में मित्र को पत्र ।

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

श्याम कुटीर,

देहरादून ।

दिनांक 12 जनवरी, ….

प्रियवर सुधाकर जी,

सप्रेम नमस्ते ।

आज कमलेश को साथ छोड़े हुए एक वर्ष से अधिक समय हो गया । बच्चों के लालन-पालन में अब तक दीदी किसी प्रकार मेरा हाथ बँटाती रहीं। गत सप्ताह मुन्ना इंग्लैंड से लौटकर आ गया है। अब उसका विचार मुंबई में अपना कारोबार चलाने का है । दीदी भी उसी के साथ जाना चाह रही हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों का क्या होगा? यह प्रश्न मुझे खाये जा रहा है। होस्टल में रखकर शिक्षा दिलाने का मुझ में सामर्थ्य नहीं है और किसी अनाथालय में भेजकर उन्हें अनाथ बनाना नहीं चाहता। ऐसी स्थिति में दीदी व कई मित्रों ने पुनर्विवाह के लिए जोर दिया है।

मैं भी सोचता हूँ कि बच्चों का हित इसी में है कि किसी ऐसी विधवा या परित्यक्ता नारी से विवाह करूं, जो कि कुछ सशिक्षिता भी हो और कमलेश की धरोहर को अपना ही समझकर पालन करे तथा मेरे लेखन कार्य में भी हो सके तो कुछ सहायता पहुँचा दे।

इस विषय में दीदी ने एक लड़की की ओर संकेत किया है। बच्चे भी उससे हिले-मिले से है । वह भी बच्चों को बड़ा प्यार करती है। और सबसे बड़ी बात यह है कि वह भी समाज के क्रूर हाथों का शिकार है। यदि यह संबंध हो गया तो दोनों ही डूबने से बच जाएंगे। इसमें कोई पाप भी नहीं है।

वह लड़की है सरोज। मेरी इस स्पष्टता से नाराज़ मत हो जाना बंधु ! बहुत सोचने के बाद ही इस पत्र को लिखने की धृष्टता की है। मैं चाहता हूँ कि इस विषय में सरोज से बातचीत करके स्पष्ट रूप से लिख भेजना। यदि किसी भी रूप में सरोज इस संबंध के लिए तैयार न हो. तो इसकी चर्चा भविष्य में किसी के आगे मत कीजिएगा।

कदाचित आपने इस संबंध के विषय में पहले सोचा भी नहीं होगा । खैर, जब हमारे मन निष्पाप हैं तो लोकाचार की दृष्टि से मिथ्या संकोच भी उचित नहीं है ।

पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में।

भवदीय,

श्याम

Related posts:

Deepawali Abhinandan ka Uttar Patra “दीपावली अभिनंदन का उत्तर पत्र ” Sample Hindi Letter Writing Exa...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Van Mohatsav ke liye Nagar Pramukh ko Amantran Patra”, “वन मोहोत्सव के लिए नगर प्रम...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ke Janamdin par Badhai Patra”, “मित्र के जन्मदिन पर बधाई-पत्र” for Class 7, 8...

Hindi Letter Writing

Rail Karamchari dwara Abhadra Vyavahar ki shikayat karte hue Patra “रेल-कर्मचारी के अभद्र व्यवहार की...

Hindi Letter Writing

Lekhni mitra ko uske pichle patra ka jwab dete hue patra "लेखनी मित्र को उसके पिछले पत्र का जवाब देत...

Hindi Letter Writing

Shishya dwara paramarsh hetu pradhyapak dwara uttar me patra “शिष्य द्वारा परामर्श हेतु प्राध्यापक द...

Hindi Letter Writing

Pita ki Mrityu par Chacha ki aur se bhatije ko ek Santwana bhara patra "पिता की मृत्यु पर चाचा की ओर...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Khadya Padartho me Milavat ki Jankari dete hue Adhikari ko Patra”, “खाद्य पदार्थों ...

Hindi Letter Writing

Putra ke Vihah Mohotsav mein sammilit hone ke liye Nimantran patra “पुत्र के विवाहोत्सव में सम्मिलि...

Hindi Letter Writing

Sagai par badhai dete hue mitra ko patra "सगाई पर बधाई देते हुए मित्र को पत्र" Sample Hindi Letter W...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Deri se Aane par Principal ko Patra”, “देरी से आने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र” fo...

Hindi Letter Writing

Dadaji ko Pote ki aur se ek Patra "दादा जी को पोते की और से एक पत्र" Sample Hindi Letter Writing Exa...

Hindi Letter Writing

Puraskar milne par badhai patra “पुरस्कार मिलने पर बधाई पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Doodh mein Milavat ki Jankari dete hue Swasthy Adhikari ko Patra”, “दूध में मिलावट ...

Hindi Letter Writing

Grah-Pravesh Sanskar par Nimantran-Patra “गृह- प्रवेश संस्कार पर निमंत्रण-पत्र” Sample Hindi Letter ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Videsh me base Chacha ko Bharat me basne ke liye patra”, “विदेश में जा बसे अपने चाच...

Hindi Letter Writing

Ek Premi ka Premika ke naam Pranay Patra "एक प्रेमी का प्रेमीका के नाम प्रणय पत्र" Sample Hindi Lett...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hostel me reh rahe chote bhai ko acche mitra ke gun batate hue patra”, “हास्टल में ...

Hindi Letter Writing

Mitra ko uski vipatti par sahanbhuti prakat karte hue patra "मित्र को उसकी विपत्ति पर सहानुभूति प्रक...

Hindi Letter Writing

Shaher mein Gandagi ko Saaf Karvane hetu Swasthya Adhikari ko Patra “शहर में गंदगी को साफ करवाने हेत...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.