श्रेष्ठ वर कौन
मगध देश में महाबल नाम का एक राजा राज्य करता था । जिसके महादेवी नाम की बड़ी सुन्दर कन्या थी। वह अद्वितीय रूपवती थीं। जब वह विवाह योग्य हुई तो राजा को बहुत चिन्ता होने लगी।
बहुत से राजकुमार आये लेकिन राजकुमारी को कोई पसंद न आया। राजा ने सोचा जो राजकुमार शक्तिशाली और गुणवान होगा उसी से राजकुमारी का विवाह होगा।
एक दिन एक राजकुमार राजदरबार में आया और बोला- “मैं राजकुमारी का हाथ मांगने आया हूँ।”
राजा ने कहाँ-“मैं अपनी लड़की उसे दूँगा, जिसमें सब गुण होंगे।”
राजकुमार ने कहा-“मेरे पास एक ऐसा रथ है, जिस पर बैठकर जहाँ चाहो, घड़ी-भर में पहुँच जाओगे।”
राजा बोला-“ठीक है। कुछ दिन इंतजार करें, मैं राजकुमारी से पूछकर बताता हूँ।”
फिर एक दिन एक और राजकुमार आया और उसने कहा- “मैं त्रिकालदर्शी हूँ। मैं भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों की बातें बता सकता हूँ।”
राजा ने उसे भी इंतजार करने को कहा।
कुछ दिन बाद एक और राजकुमार आया। जब राजा ने उससे पूछा कि आपमें क्या गुण हैं तब….
उस तीसरे राजकुमार ने कहा- “मैं धनुर्विद्या में निपुण हूँ। धनुष चलाने में मेरा कोई मुकाबला नहीं कर सकता।”
इस तरह तीन वर इकट्ठे हो गये। राजा सोचने लगा कि कन्या एक है, राजकुमार तीन हैं। तीनों ही सुंदर और गुणवान हैं। क्या करे! इसी बीच एक राक्षस आया और राजकुमारी को उठाकर विंध्याचल पहाड़ पर ले गया। तीनों वरों में जो त्रिकालदर्शी था|
राजा ने उस त्रिकालदर्शी राजकुमार से कहा- तो उसने बता दिया कि एक राक्षस राजकुमारी को उड़ा ले गया है और वह विंध्याचल पहाड़ पर है।
दूसरे राजकुमार ने कहा-“मेरे रथ पर बैठकर चलो। ज़रा सी देरी में वहाँ पहुँच जायेंगे।”
तीसरा राजकुमार बोला-“मैं शब्दवेधी तीर चलाना जानता हूँ। राक्षस को मार गिराऊँगा।”
वे सब रथ पर चढ़कर विंध्याचल पहुँचे और राक्षस को मारकर राजकुमारी को बचा लाये।
इतना कहकर बेताल बोला- “हे राजन् विक्रम! न्यायी विक्रम, अब तुम न्याय करो। बताओ, वह राजकुमारी उन तीनों में से किसको मिलनी चाहिए?”
राजा विक्रम ने कहा- “जिसने राक्षस को मारा, उसकों मिलनी चाहिए, क्योंकि असली वीरता तो उसी ने दिखाई। बाकी दो ने तो सिर्फ मदद की।” राजा का इतना कहना था कि बेताल फिर पेड़ पर जा लटका और राजा विक्रम फिर बेताल के पीछे दोडे।
Related posts:
English Short, Moral Story “Nature Observes her Laws" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Moral Story
English Inspirational Story “Tolerance Makes Life Simpler” Bedtime Moral Story for kids and Students...
Moral Story
English Short, Moral Story “Challenges" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Moral Story
Hindi Moral Story "Apasi Sadbhav”, “आपसी सदभाव” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
English Moral Story "Never Judge Others on what you See" for Kids, Full length Educational Story for...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Problem Solver" for Kids, Educational Story for Students of...
Moral Story
Short Story "Slow and steady Wins the Races" for Children, moral story for kids in English for compe...
Children Story
English Moral Story "Control your Anger" for Kids, Full length Educational Story for Students of Cla...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Pehli Mulakat”, “पहली मुलाकात” for Kids, Educational Story for Stude...
Children Story
English Short, Moral Story “Never to Give Up” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Children Story
English Short, Moral Story “The Washerman’s Donkey" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “Old Man and his Son" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Ghamandi Ka Sir Neecha-2", "घमंडी का सिर नीचा-2” for Kids, Full length Educationa...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Hot Iron Test" for Kids, Educational Story for Students of class 5...
Moral Story
Hindi Moral Story "Tenaliram ka Mariyal Ghoda", "तेनालीराम का मरियल घोड़ा” for Kids, Full length Edu...
Children Story
Hindi Moral Story "Bura krne wala bhi Swayam Vipatti me Fansta Hai", "बुरा करने वाला स्वयं भी विपत्त...
Children Story
English Inspirational Story "Politeness Moves the Heart" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Motiyon ke Khet", "मोतियों के खेत” for Kids, Full length Educational Story for St...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Hunting & Dowry" for Kids, Educational Story for Students of class...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Mouse" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competitio...
Moral Story