गोपी और जादू का खेल
एक लकड़ा था। उसका नाम था गोपी। उसकी माँ रोज सुबह उसे उठाती थी। गोपी ओ गोपी उठ जा स्कूल जाना हैं।
लेकिन गोपी आँख बंद किये हुए कहता है- बस पाँच मिनट में उठता हूँ।
उसकी माँ जब नहाने के लिए कहती, तो गोपी बोलता है- बस पाँच मिनट में नहाता हूँ।
माँ जब खाना खाने के लिए कहती तो वह बोलता- बस पाँच मिनट में खाता हूँ।
इस तरह पाँच मिनट करते- करते गोपी रोज देर से स्कूल पहुंचता, उसके अध्यापक समझाते – गोपी समय पर स्कूल आया करो।
लेकिन गोपी अपनी आदत के कारण कुछ नहीं सुनता था। कक्षा में भी वह अपना काम कभी समय पर नहीं करता था। दूसरे बच्चें अपना काम समाप्त कर के खेलने चले जाते थे, और गोपी वहीं बैठा रहता था।
एक दिन स्कूल में जादू का खेल दिखाया जाना था। अध्यापक ने बच्चों को सुबह दस बजे आने के लिए कहा था। सभी छात्र समय पर स्कूल पहुँच चुके थे, कुछ बच्चों को देर हो गयी थी, वे भागते – भागते स्कूल जा रहे थे। उस समय गोपी घर के बाहर खेल रहा था|
एक बच्चा बोला- गोपी, जल्दी चलो…जादू का खेल शुरू हो जाएगा।
गोपी ने कहा- तुमलोग चलो, में बस पाँच मिनट में आता हूँ। लेकिन पाँच मिनट बोलते – बोलते उसे देर हो गयी।
जब गोपी स्कूल पहुँचा तो जादू का खेल समाप्त हो चुका था। सभी बच्चें जादू के खेल की बातें करते हुए लौट रहे थे। सभी बच्चे खुश थे, और गोपी उदास था।
फिर उसके अध्यापक ने कहा- गोपी उदास मत रहो, आज से तुम सुबह जल्दी उठो और सभी काम समय पर करो, फिर तुम्हें कभी उदास नहीं होना पड़ेगा।
अब गोपी की बारी- गोपी को उस दिन अपनी गलती समझ में आ गयी, उसके बाद गोपी सुबह जल्दी उठने लगा और वः अपना काम भी समय पर करने लगा। अगले साल जब स्कूल में जादू का खेल दिखाया गया तो गोपी समय पर स्कूल गया, आज वह सबसे पहली कतार में बैठा था, और जादू का खेल देखकर खुश था।
शिक्षा/Moral:- इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती हैं कि हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए। अपना काम समय पर करना चाहिए। समय पर काम करने वाले हमेशा खुश रहते हैं।
Related posts:
English Short, Moral Story “Never to Give Up” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Children Story
Hindi Moral Story "Moorkh Gadha", "मूर्ख गधा” for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
English Short, Moral Story “Sage Reply to Angry King” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Short Story
Short Story "The Palace and The Hut" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
English Short, Moral Story “Secret Charity" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
English Short, Moral Story “Young Man’s Beautiful Plant” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Familiarity ends Fear" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story "Jindagi ka Kadwa Sach”, "ज़िंदगी का कड़वा सच” for Kids, Full length Educational S...
हिंदी कहानियां
English Moral Story "Struggles develop Strength" for Kids, Full length Educational Story for Student...
Children Story
English Short, Moral Story “Pointing Others Mistake" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Moral Story
Hindi Moral Story “Dost Wahi Jo Sankat mein Kaam Aaye”, “दोस्त वही जो संकट में काम आए” for Kids, Ful...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Joru ka Gulam", "जोरू का गुलाम" for Kids, Educational Story for Stud...
Children Story
English Short, Moral Story “Elephant and Friends" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Short Story
Hindi Moral Story “Imandari Ka Phal”, “ईमानदारी का फल” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
हिंदी कहानियां
English Short Moral Story “The Obstacle in Our Path” Inspirational Story for Kids and Students of Cl...
Moral Story
Short Story "The Clever Bull" for Children, moral story for kids in English for competition with mor...
Children Story
Hindi Moral Story "Anuvanshikta ka Asar", "आनुवंशिकता का असर” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
Short Story "The Foolish Goats" for Children, moral story for kids in English for competition with m...
Children Story
Hindi Moral Story "Kumhar aur Surahi", "कुम्हार और सुराही” for Kids, Full length Educational Story f...
Children Story
English Short, Moral Story “The Jackal and The War Drum" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story