मेरा प्रिय कवि – कबीर
हिंदी साहित्य अत्यंत समृद्ध है। हिंदी काव्य वाटिका में अनेक पुष्प विकसित हैं। हिंदी के कवियों पर दृष्टिपात करने के बाद यदि किसी ने मुझे सर्वाधिक प्रभावित किया, किसी ने सर्वाधिक मेरे मानस-पटल पर अपनी छाप छोड़ी तो वे हैं-समाज सुधारक संतकवि कबीर। कबीर ने अन्य महान कवियों की तरह न तो कई महान काव्यों की रचना की तथा न ही उनकी भाँति शिक्षा-दीक्षा प्राप्त की और न ही पारिवारिक संस्कार थे। कबीर का जन्म-स्थान, समय, माता-पिता, शिक्षा-दीक्षा आदि के संबंध में विवाद है। इनके जन्म के संबंध में तो अनेक किंवदंतियाँ हैं, जिनमें एक जो सर्वाधिक प्रचलित है कि इनका जन्म एक विधवा के गर्भ से हुआ और एक जुलाहा दंपति ने इस बच्चे का पालन-पोषण किया। निर्धनता के कारण कबीर पढ़ नहीं पाए तथा पिता के कार्य में हाथ बँटाने लगे। कबीर ने अपनी साखियों, सबदों आदि के द्वारा तत्कालीन समाज से टक्कर ली। इस अशिक्षित जुलाहे के सामने बड़े-बड़े पंडित और मौलवी भी निरुत्तर हो जाते क्योंकि कबीर के तर्कों का उनके पास कोई उत्तर नहीं होता था। मूर्ति-पूजा, जाति-पाति, छुआछूत, रूढ़ियों, अंधविश्वासों तथा ढोंग-ढकोसलों को जिस पैनी नज़र से कबीर ने देखा और जनता की भाषा में व्यक्त किया, वह अद्भुत है। कबीर ने अपनी वाणी द्वारा अंधविश्वासों और रूढ़ियों की जड़ों को हिलाकर रख दिया तथा ढोंग-ढकोसलों को ध्वस्त कर दिया।
Related posts:
10 Lines Hindi Essay on “My Favorite Sport Cricket”, “मेरा प्रिय खेल क्रिकेट” Hindi , Paragraph, Spe...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “कोयल”, “Koyal” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मधुर वाणी", "Madhur Vani" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Lokmanya Tilak”, “लोकमान्य तिलक” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "यात्रा का महत्व", "Importance of Travel" Hindi Paragraph, Speech for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Swasthya Aur Vyayam", "स्वास्थ्य और व्यायाम" Hindi Paragraph, Speech for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Patang ki Atmakatha”, “पतंग की आत्मकथा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chutti Ka Din”, “छुट्टी का दिन” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8...
Hindi Essay
Hindi Essay "Sabhi Sahayak Sabal Ke Kou Na Bibal Sahay", "सभी सहायक सबल के कोउ न निबल सहाय".
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "विद्यार्थी और फैशन", "Students and Fashion" Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Post Office”, “डाकघर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Sainik”, “सैनिक” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Shahar - Mumbai”, “मेरा शहर - मुंबई” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Madhumakhi", "मधुमक्खी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 St...
Hindi Paragraph
Hindi Essay on "Kumbh Mela Haridwar", "कुंभ मेला - हरिद्वार” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mango Fruit”, “आम” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stude...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Bagula Pakshi”, “बगुला पक्षी ” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "चरित्र बल", "Charitra Bal" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Mahatma Gandhi”, “महात्मा गाँधी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "मेरा जीवन लक्ष्य ", "Ambition of My Life" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay