Home » Children Story » Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Kal Aaj aur Kal”, “कल, आज और कल” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Akbar-Birbal Hindi Moral Story “Kal Aaj aur Kal”, “कल, आज और कल” for Kids, Educational Story for Students of class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

कल, आज और कल

Kal Aaj aur Kal

एक दिन बादशाह अकबर ने ऐलान किया कि जो भी मेरे सवालों का सही जवाब देगा उसे भारी ईनाम दिया जाएगा। सवाल कुछ इस प्रकार से थे-

ऐसा क्या है जो आज भी है और कल भी रहेगा ?

ऐसा क्या है जो आज भी नहीं है और कल भी नहीं होगा ?

ऐसा क्या है जो आज तो है लेकिन कल नहीं होगा ?

इन तीनों सवालों के उदाहरण भी देने थे।

किसी को भी चतुराई भरे इन तीनों सवालों का जवाब नहीं सूझ रहा था। तभी बीरबल बोला, ‘‘हुजूर ! आपके सवालों का जवाब मैं दे सकता हूं, लेकिन इसके लिए आपको मेरे साथ शहर का दौरा करना होगा। तभी आपके सवाल सही ढंग से हल हो पाएंगे।’’

अकबर और बीरबल ने वेश बदला और सूफियों का बाना पहनकर निकल पड़े। कुछ ही देर बाद वे बाजार में खड़े थे। फिर दोनों एक दुकान में घुस गए। बीरबल ने दुकानदार से कहा, ‘‘हमें बच्चों की पढ़ाई के लिए मदरसा बनाना है, तुम हमें इसके लिए हजार रुपये दे दो।’’ जब दुकानदार ने अपने मुनीम से कहा कि इन्हें एक हजार रुपये दे दो तो बीरबल बोला, जब मैं तुमसे रुपये ले रहा हूंगा तो तुम्हारे सिर पर जूता मारूंगा। हर एक रुपये के पीछे एक जूता पड़ेगा। बोलो, तैयार हो ?’’

यह सुनते ही दुकानदार के नौकर का पारा चढ़ गया और वह बीरबल से दो-दो हाथ करने आगे बढ़ आया। लेकिन दुकानदार ने नौकर को शांत करते हुए कहा, ‘‘मैं तैयार हूँ, लेकिन मेरी एक शर्त है। मुझे विश्वास दिलाना होगा कि मेरा पैसा इसी नेक काम पर खर्च होगा।’’

ऐसा कहते हुए दुकानदार ने सिर झुका दिया और बीरबल से बोला कि जूता मारना शुरू करें। तब बीरबल व अकबर बिना कुछ कहे-सुने दुकान से बाहर निकल आए।

दोनों चुपचाप चले जा रहे थे कि तभी बीरबल ने मौन तोड़ा, ‘‘बंदापरवर ! दुकान में जो कुछ हुआ उसका मतलब है कि दुकानदार के पास आज पैसा है और उस पैसे को नेक कामों में लगाने की नीयत भी, जो उसे आने वाले कल (भविष्य) में नाम देगी। इसका एक मतलब यह भी है कि अपने नेक कामों से वह जन्नत में अपनी जगह पक्की कर लेगा। आप इसे यूं भी कह सकते हैं कि जो कुछ उसके पास आज है, कल भी उसके साथ होगा। यह आपके पहले सवाल का जवाब है।’’

फिर वे चलते हुए एक भिखारी के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक आदमी उसे कुछ खाने को दे रहा है और वह खाने का सामान उस भिखारी की जरूरत से कहीं ज्यादा है। तब बीरबल उस भिखारी से बोला, ‘‘हम भूखे हैं, कुछ हमें भी दे दो खाने को।’’

यह सुनकर भिखारी बरस पड़ा, ‘‘भागो यहां से। जाने कहां से आ जाते हैं मांगने।’’

तब बीरबल बादशाह से बोला, ‘‘यह रहा हुजूर आपके दूसरे सवाल का जवाब। यह भिखारी ईश्वर को खुश करना नहीं जानता। इसका मतलब यह है कि जो कुछ इसके पास आज है, वो कल नहीं होगा।’’

दोनों फिर आगे बढ़ गए। उन्होंने देखा कि एक तपस्वी पेड़ के नीचे तपस्या कर रहा है। बीरबल ने पास जाकर उसके सामने कुछ पैसे रखे। तब वह तपस्वी बोला, ‘‘इसे हटाओ यहां से। मेरे लिए यह बेईमानी से पाया गया पैसा है। ऐसा पैसा मुझे नहीं चाहिए।’’

अब बीरबल बोला, ‘‘हुजूर ! इसका मतलब यह हुआ कि अभी तो नहीं है लेकिन बाद में हो सकता है। आज यह तपस्वी सभी सुखों को नकार रहा है। लेकिन कल यही सब सुख इसके पास होंगे।’’

‘‘और हुजूर ! चौथी मिसाल आप खुद हैं। पिछले जन्म में आपने शुभ कर्म किए थे जो यह जीवन आप शानो-शौकत के साथ बिता रहे हैं, किसी चीज की कोई कमी नहीं। यदि आपने इसी तरह ईमानदारी और न्यायप्रियता से राज करना जारी रखा तो कोई कारण नहीं कि यह सब कुछ कल भी आपके पास न हो। लेकिन यह न भूलें कि यदि आप राह भटक गए तो कुछ साथ नहीं रहेगा।’’

अपने सवालों के बुद्धिमत्तापूर्ण चतुराई भरे जवाब सुनकर बादशाह अकबर बेहद खुश हुए।

Related posts:

English Short, Moral Story “Never Give Up” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Moral Story

Moral Story "Monkey and the Dolphin " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Children Story

Short Story " Unhelpful Friends" for Children, moral story for kids in English for competition with ...

Children Story

English Short, Moral Story “The Wooden Bowl" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...

Moral Story

English Inspirational Story "Politeness Moves the Heart" Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Hindi Moral Story "Patni Kiski Ho", "पत्नी किसकी हो” for Kids, Full length Educational Story for Stu...

Children Story

English Short, Moral Story “The Merchant and The Foolish Barber" for Kids and Children for Class 5, ...

Moral Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal's Generosity" for Kids, Educational Story for Students of c...

Moral Story

Hindi Moral Story "Waiter ki Tip", "वेटर की टिप” for Kids, Full length Educational Story for Student...

Children Story

English Short, Moral Story “The Little Pine Tree" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...

Moral Story

English Moral Story "Heard the thing" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class ...

Children Story

Short Story "The Stranger in the Garden" for Children, moral story for kids in English for competiti...

Children Story

Hindi Moral Story “Lalchi Kutta”, “लालची कुत्ता” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Children Story

English Short, Moral Story “They Are Not in Need of Your Presents” for Kids and Children for Class 5...

Short Story

Hindi Moral Story "Santosh ka Fal”, "संतोष का फल” for Kids, Full length Educational Story for Studen...

Children Story

English Moral Story "Don’t Waste your Time Complaining" for Kids, Full length Educational Story for ...

Children Story

Short Story " When Adversity Knocks" for Children, moral story for kids in English for competition w...

Children Story

English Short, Moral Story “The Selfish Dog" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...

Moral Story

Hindi Moral Story "Jiska Kaam usi ko Saje", "जिसका काम उसी को साजे” for Kids, Full length Educationa...

Children Story

Hindi Moral Story "Bahadur Nitu", "बहादुर नीटू” for Kids, Full length Educational Story for Students...

Children Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.