तोता ना खाता है ना पीता है
Tota na Khata na Pita Hai
एक बहेलीये को तोते में बडी ही दिलचस्पी थी। वह उन्हें पकडता, सिखाता और तोते के शौकीन लोगों को ऊँचे दामों में बेच देता था। एक बार एक बहुत ही सुन्दर तोता उसके हाथ लगा। उसने उस तोते को अच्छी-अच्छी बातें सिखायीं उसे तरह-तरह से बोलना सिखाया और उसे लेकर अकबर के दरबार में पहुँच गया। दरबार में बहेलिये ने तोते से पूछा – बताओ ये किसका दरबार है? तोता बोला, “यह जहाँपनाह अकबर का दरबार है”। सुनकर अकबर बडे ही खुश हुए। वह बहेलिये से बोले, “हमें यह तोता चाहिये, बोलो इसकी क्या कीमत माँगते हो”। बहेलीया बोला जहाँपनाह – सब कुछ आपका है आप जो दें वही मुझे मंजूर है। अकबर को जवाब पसंद आया और उन्होंने बहेलिये को अच्छी कीमत देकर उससे तोते को खरीद लिया।
महाराजा अकबर ने तोते के रहने के लिये बहुत खास इंतजाम किये। उन्होंने उस तोते को बहुत ही खास सुरक्षा के बीच रखा। और रखवालों को हिदायत दी कि इस तोते को कुछ नहीं होना चाहिये। यदि किसी ने भी मुझे इसकी मौत की खबर दी तो उसे फाँसी पर लटका दिया जायेगा। अब उस तोते का बडा ही ख्याल रखा जाने लगा। मगर विडंबना देखीये कि वह तोता कुछ ही दिनों बाद मर गया। अब उसकी सूचना महाराज को कौन दे?
रखवाले बडे परेशान थे। तभी उन्में से एक बोला कि बीरबल हमारी मदद कर सकता है। और यह कहकर उसने बीरबल को सारा वृतांत सुनाया तथा उससे मदद माँगी।
बीरबल ने एक क्षण कुछ सोचा और फिर रखवाले से बोला – ठीक है तुम घर जाओ महाराज को सूचना मैं दूँगा। बीरबल अगले दिन दरबार में पहुँचे और अकबर से कहा, “हुज़ूर आपका तोता…”
अकबर ने पूछा – “हाँ-हाँ क्या हुआ मेरे तोते को?”
बीरबल ने फिर डरते-डरते कहा – “आपका तोता जहाँपनाह…”
”हाँ-हाँ बोलो बीरबल क्या हुआ तोते को?”
“महाराज आपका तोता…।” बीरबल बोला।
“अरे खुदा के लिये कुछ तो कहो बीरबल मेरे तोते को क्या हुआ”, अकबर ने खीजते हुए कहा।
“जहाँपनाह, आपका तोता ना तो कुछ खाता है ना कुछ पीता है, ना कुछ बोलता है ना अपने पँख फडफडाता है, ना आँखे खोलता है और ना ही…” राज ने गुस्से में कहा – “अरे सीधा-सीधा क्यों नहीं बोलते की वो मर गया है”। बीरबल तपाक से बोला – “हुज़ूर मैंने मौत की खबर नहीं दी बल्कि ऐसा आपने कहा है, मेरी जान बख्शी जाये”।
और महाराज निरूत्तर हो गये।
Related posts:
Hindi Moral Story "Pani ki Kmai Me", "पानी की कमाई पानी में” for Kids, Full length Educational Story...
Children Story
English Short, Moral Story “The Mountain Story” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Short Story
Hindi Moral Story "Cinderella", "सिंड्रेला” for Kids, Full length Educational Story for Students of ...
Children Story
Moral Story "Think Before You Speak " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...
Children Story
Short Story " Last Journey" for Children, moral story for kids in English for competition with moral...
Children Story
Short Story "Always Follow Your Heart" for Children, moral story for kids in English for competition...
Children Story
Hindi Moral Story "Jaise ko Taisa", "जैसे को तैसा” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
English Short Moral Story “Control Your Anger” Inspirational Story for Kids and Students of Class 5,...
Moral Story
English Short, Moral Story “The old wise crow" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Moral Story
English Short, Moral Story “Looking at Mirror” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Full Moon, Quarter Moon" for Kids, Educational Story for Students ...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Kiska Afsar", "किसका अफसर" for Kids, Educational Story for Students ...
Children Story
English Short, Moral Story “Fruits of our Prayers" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Children Story
English Short, Moral Story “Once Bitten Twice Shy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story "Apne Apne Karam”, "अपने अपने करम” for Kids, Full length Educational Story for Stu...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Mehnat Safalta ka Ekmatar Marg", "मेहनत सफलता का एकमात्र मार्ग” for Kids, Full le...
Children Story
English Essay, Moral Story “Four Wives” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal's Sweet Reply" for Kids, Educational Story for Students of ...
Short Story
Hindi Moral Story "Bina Soche Samjhe”, “बिना सोचे समझे” for Kids, Full length Educational Story for ...
Children Story
Short Story "Money Can't Buy Everything " for Children, moral story for kids in English for competi...
Children Story