Home » Hindi Letter Writing » Grah-kalah shant karne ke liye Sasur ka Jamata ko Patra “गृह-कलह शांत करने के लिए ससुर का जामाता को पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Grah-kalah shant karne ke liye Sasur ka Jamata ko Patra “गृह-कलह शांत करने के लिए ससुर का जामाता को पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

गृह-कलह शांत करने के लिए सुर का जामाता को पत्र ।

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

अमृतसर ।

दिनांक 20 दिसंबर,

चिरंजीव प्रिय कुमार,

सदैव आनंदित रहो ! दो दिन पूर्व तुम्हारा पत्र मिला। जिस बात का मझे भय था, वही सच निकला। प्रेम ने मुझे कुछ बताया नहीं था, पर उसक हाव भाव से मैं यह अवश्य समझ गया था कि दाल में कुछ काला अवश्य है । पत्र पाने पर मैं वास्तविकता से कुछ परिचित अवश्य हुआ हूँ। प्रेम से भी इस विषय में बातचीत की है । अब तुम्हारे मुख से भी हदय की बात जानकर ही यह निर्णय किया जा सकता है कि वास्तविक दोषी कौन है ? कलह का सूत्र कौन-सी चीज़ पकड़े हुए है ? अपनी समझ के अनुसार इतना अवश्य कहूँगा कि घर कलह को आरंभ होते ही दबा देने में भलाई है। तुम स्वयं समझदार हो और घर के मालिक भी । घर में सुख शांति बनाये रखने का दायित्व भी तुम्हारा ही है । इस दायित्व को निभाने के लिये हमसे जो सहयोग चाहो, उसके लिए हम सहर्ष तैयार हैं।

प्रेम को भी भली-भाँति समझाया है और तुम्हें भी यही कहूँगा कि परिवार में रहते हुए मन-मुटाव व अशांति के कितन ही अवसर अनजाने में ही सुलझा लेते हैं और किसी अन्य व्यक्ति को उसकी गंध नहीं पहुँचने देते । पति-पत्नी के आपसी संघर्ष को कोई अन्य व्यक्ति क्या सुलझा सकता है ? हाँ, वह हास्य का विषय अवश्य बना सकता है । ऐसी स्थिति में बात बनते-बनते भी बिगड़ जाती है और बाहर दो मेरी और दो तेरी कहने वाले भी आसानी से मिल जाते हैं। उनका ध्येय होता है कि दूसरे के घर में आग लगाकर हाथ सेकना । अंत में मेरा तुमसे यही अनुरोध है कि तुम अविलंब यहाँ पधारो । ससुराल तुम्हारा अपना घर है । यहाँ आने में तुम्हारी शोभा है । वैसे मझे दिल्ली आने में कोई इंकारी नहीं है । इसमें मेरे सम्मान-असम्मान की कोई बात नहीं है । पर बेटा, घर की बात बाहर जाती है । चार कान खड़े होते हैं । यह सभ्य परिवार वालों के हित में नहीं है।

आगे तुम स्वयं बुद्धिमान हो । जैसी इच्छा बने, उससे मुझे सूचित करना । प्रेम की माता तुम्हें शुभाशीष देती है । पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में ।

तुम्हारा शुभाकांक्षी,

सियाराम गुप्त

Related posts:

Hindi Letter on “Mitra ko Parvatiya Yatra ke liye Dhanyavad dete hue patra”, “मित्र को पर्वतीय यतर क...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Garmiyo ki Chuttiyo me Tracking me jane ke liye Patra”, “मित्र को गर्मियों...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Dasvi kaksha mein Board Parikshao ke hanate ke paksh me Mitra ko patra”, “दसवी कक्ष...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pratiyogita mein asafal hone par mitra ko dhadhsa patra”, “प्रतियोगिता में असफल होन...

Hindi Letter Writing

Bank ki Cheque Book kho Jane par Manager ko Suchna Patra “बैंक की चैक बुक खो जाने पर मैनेजर को सूचना...

Hindi Letter Writing

Hindi-Sahitya parishad ki aur se nimantran patra “हिंदी साहित्य परिषद की ओर से निमंत्रण-पत्र” Sample...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Uske Uphar Hetu Dhanayavad Patra”, “मित्र को उसके उपहार हेतु धन्यवाद-पत्र”...

Hindi Letter Writing

Bahen ke Vivah ke Vishay me Bhatije ka Tau ji ke naam patra "बहिन के विवाह के विषय में भतीजे का ताऊ ...

Hindi Letter Writing

Pariksha mein Utirn hone par Badhai dete hue Sakhi ko patra "परीक्षा मे उत्तीर्ण होने पे बधाई देते ह...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pratiyogita me Pratham Aane par Mitra ko Patra”, “प्रतियोगिता में प्रथम आने पर मित्...

Hindi Letter Writing

Diya hua Rin wapas mangne ke liye mitra ko patra “ऋण वापस मांगने के लिए मित्र को पत्र” Sample Hindi ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pariksha Ke dino me Loud-Speakers ka Shor Badhne par SHO ko Patra”, “परीक्षा के दिन...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hindi Vaad-Vivad Pratiyogita me Pratham aane par Mitra ko Badhai Patra”, “हिंदी वाद...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko uski Safalta par Badhai patra”, “मित्र को उसकी शानदार सफलता पर बधाई-पत्र” ...

Hindi Letter Writing

Dadaji ko Pote ki aur se ek Patra "दादा जी को पोते की और से एक पत्र" Sample Hindi Letter Writing Exa...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Na Milne par Kshama Hetu patra”, “अपने मित्र को न मिलने पर क्षमा हेतु पत्र...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ke durghatna mein ghayal hone par usko Santwana Patra”, “मित्र के दुर्घटना मे...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Khadya Padartho me Milavat ki Jankari dete hue Adhikari ko Patra”, “खाद्य पदार्थों ...

Hindi Letter Writing

Paramarsh hetu shishya ka Pradhyapak ko patra “परामर्श हेतु शिष्य का प्राध्यापक को पत्र” Sample Hind...

Hindi Letter Writing

Lottery lagne par mitra ko badhai patra “लॉटरी लगने पर मित्र को बधाई पत्र” Sample Hindi Letter Writi...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.