Home » Hindi Letter Writing » Mayke gai hui Patni ke naam Pati ka patra “मायके गई हुई पत्नी के नाम पति का पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Mayke gai hui Patni ke naam Pati ka patra “मायके गई हुई पत्नी के नाम पति का पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

मायके गई हुई पत्नी के नाम पति का पत्र ।

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

मुंबई ।

दिनांक 4 जनवरी, ………

प्रिय रश्मि,

सप्रेम!

तुम्हारे बिछोह की ही घड़ियाँ अभी बीती हैं, पर ऐसा प्रतीत होने लगा है कि न जाने तुम कितने मासों से यहाँ नहीं हो । फ्लेट की सारी व्यवस्था उलट-पुलट हो गई है । खोजने पर भी कोई वस्तु नहीं मिल पाती । फैक्टरी पहुँचने में भी विलंब हो जाता है । खाने-पीने की तो बात ही छोड़ दो, सब बेजायका-सी लगने लगी हैं । सच तो यह है कि तुम घर की आत्मा हो और आत्मा रहित घर श्मशान के अलावा कुछ नहीं रह जाता।

दिन के कुछ घंटे तो फैक्टरी के कामकाज और मशीनरी के शोरगुल में जैसे-तैसे कट ही जाते हैं, उसके बाद संध्या को घर लौटने को मन ही नहीं होता। घर की नीरवता मानो खाने को दौडती हो। कितने आश्चर्य की बात है। कि ज्योत्स्ना और तुम, केवल दो प्राणियों से यहाँ इतनी रौनक थी कि सदा बहार सी लगी रहती थी और उन दो के बिना एक दम उजाड़, सूनापन-सा प्रतीत होता है। माता जी की नित्य यही शिकायत रहती है कि मैं घर आना भूलने लगा हूँ। पर तुम्हीं बताओ इस शिकायत को दूर करूं कैसे? इस रंगीनियों से भरे नगर के बियाबान फ्लेट में आकर करूँ भी क्या?

तुम तो मायके में पहुँचकर और सखियों की चुहल बाजियों में अपनी सुखद घड़ियाँ काट रही होंगी। ज्योत्स्ना स्वस्थ तो है । तंग तो नहीं करती तुम्हें ? कभी मेरी भी याद आ जाती है उसे या नहीं। मेरी ओर से उसके सुंदर टमाटर से कपोलों पर एक चुंबन अंकित कर देना, मैं यहाँ उसकी छवि पर कर रहा हूँ। कदाचित तुम्हारे लौटने में अभी कुछ दिन लगें। मैं ही अगले रविवार को यान द्वारा पहुँचने का प्रयास करूँगा। सुना है ससुराल सुख की सार जब रहे दो चार दिन।

माता जी व पिता जी को मेरी ओर से नमस्कार कहना और ललिता को मृदुल प्यार ।

तुम्हारा ही,

पथिक

Related posts:

Putra ke Vihah Mohotsav mein sammilit hone ke liye Nimantran patra “पुत्र के विवाहोत्सव में सम्मिलि...

Hindi Letter Writing

Most Asked "Hindi Letters" in Class 10 and 12 CBSE Board Examination Previous Years.

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Van Mohatsav ke liye Nagar Pramukh ko Amantran Patra”, “वन मोहोत्सव के लिए नगर प्रम...

Hindi Letter Writing

Bahen ke Vivah ke Vishay me Bhatije ka Tau ji ke naam patra "बहिन के विवाह के विषय में भतीजे का ताऊ ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “School me Handicap Vidyarthiyo ke liye Vishesh Prabandh hetu Patra”, “स्कूल में विक...

Hindi Letter Writing

Shaher mein Gandagi ko Saaf Karvane hetu Swasthya Adhikari ko Patra “शहर में गंदगी को साफ करवाने हेत...

Hindi Letter Writing

Garden part ka Nimantran patra “गार्डन पार्टी का निमंत्रण-पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Hindi Vaad-Vivad Pratiyogita me Pratham aane par Mitra ko Badhai Patra”, “हिंदी वाद...

Hindi Letter Writing

Mitra ko uski vipatti par sahanbhuti prakat karte hue patra "मित्र को उसकी विपत्ति पर सहानुभूति प्रक...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ko Janamdin par bheje gye uphar ke liye dhanayawad patra”, “मित्र को पत्र लिख...

Hindi Letter Writing

Patra Lekhan ke Mahatva ki Upyogita ko batate hue mitra ko patra “पत्र-लेखन के महत्त्व को रेखांकित क...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Dasvi kaksha mein Board Parikshao ke hanate ke paksh me Mitra ko patra”, “दसवी कक्ष...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Vidyalaya ke Vriksharopan Samaroh ke anubhav ko batate hue chote bhai ko patra”, “व...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Sampadak ko Chunav ke Karan Ghar ki Diwar Poster se Gandi hone ne ke karan patra”, ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Schooter Chori ki Report ke liye Patra”, “स्कूटर चोरी की रिपोर्ट के लिए पत्र” for C...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ka Accident hone par Sahanbhuti Patra”, “मित्र को दुर्घटनाग्रस्त होने पर सहान...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Jurmana Mafi ke liye Principal Ko Prarthna Patra”, “जुर्माना माफी के लिए प्रधानाचा...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Janamdin par Chacha ji dwar bheje gye Uphar ke liye Dhanayawad Patra”, “जन्मदिन पर ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Janganana Vibhag me survey ke karya hetu Avedan Patra”, “जनगणना-विभाग' में सर्वे के...

Hindi Letter Writing

Mitra ko Rin na de pane ki asamarthta darshate hue patra “मित्र को ऋण न दे पाने की असमर्थता दर्शाते ...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.