विद्यार्थी और फ़ैशन
फ़ैशन एक प्रकार की युग प्रवृत्ति है, जिसमें समय के साथ-साथ बदलाव आते रहते हैं तथा जिसका सीधा संबंध व्यक्ति की रुचि-बोध, कला-दृष्टि और सौंदर्य-चेतना से है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि दूसरों के सामने सुंदर, अत्याधुनिक, आकर्षक तथा मॉडर्न लगे फिर चाहे वह शारीरिक बनावट से सुंदर न भी हो। वह अपनी इस इच्छा को चल रहे फ़ैशन के अनुरूप परिधान तथा अन्य वस्तुएँ धारण करके पूरी करता है। फैशन मनुष्य की आदि प्रवृत्ति है। प्राचीन समय में भी नर और नारियाँ अपने आपको आकर्षक दिखाने के लिए नए-नए परिधान तथा आभूषण धारण किया करते थे और नारियाँ विभिन्न प्रकार की केश-सज्जा किया करती थीं और शरीर के विभिन्न अंगों को रोली. मेंहदी, काजल जैसी वस्तुओं का प्रयोग करके उन्हें आकर्षक बनाती थीं, इसीलिए एक बात स्पष्ट है कि व्यक्ति फ़ैशन से अलग नहीं रह सकता और किशोर और किशोरियों का मन मचलना स्वाभाविक है। वे अपने आपको आकर्षक दिखाने के लिए फैशन के दीवाने हो जाते हैं। सिनेमा, फ़िल्मी पत्रिकाएँ, पश्चिमी सभ्यता, टी०वी० सीरियल फैशन को बढावा देते हैं। विदयार्थी सिनेमा जगत के हीरो-हीरोइनों की वेशभूषा, केश-सज्जा तथा धारण किए गए वस्त्रों और आभूषणों की नकल करते हैं। बढ़ते हुए फैशन के कारण समाज में अनैतिकता, अनुशासनहीनता, नैतिक मूल्यों के पतन, धन के अपव्यय तथा चरित्रहीनता को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि वे इस प्रकार के परिधान न पहनें, फैशन के नाम पर उसी पहनावे को अपनाएँ जिससे वह हास्यास्पद, भड़काने वाला तथा कामोद्दीपक न लगे।
Related posts:
Hindi Essay on "Guru Gobind Singh Ji", "गुरु गोविन्द सिंह जी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for C...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Berojgari”, “बेरोजगारी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 St...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Guru Nanak Dev Ji", "गुरु नानकदेव जी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Younger Brother”, “मेरा छोटा भाई” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mein Doctor Banna Chahta Hu”, “मैं डॉक्टर बनना चाहता हूँ” Hindi Paragraph, Speech, N...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Phulwari Ka Drishya”, “फुलवारी का दृश्य ” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on “नेताजी सुभाषचंद्र बोस” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stu...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "भिक्षावृत्ति की समस्या", "The Problem of Begging" Hindi Paragraph, Speech f...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "समाचार-पत्र की उपयोगिता ", "Value of Newspaper " Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Priya Tyohar - Diwali”, “मेरा प्रिय त्योहार: दीपावली” Hindi Paragraph, Speech, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Hamari Kaksha ka Sabse Shararti Ladka”, “हमारी कक्षा का सबसे शरारती लड़का” Hindi Par...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Priya Tyohar Holi”, “मेरा प्रिय त्योहार: होली” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Subah Ka Drishya”, “सुबह का दृश्य ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Bharat Shanti-Priya Desh", "भारत-शांतिप्रिय देश" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Hamare Padosi”, “हमारे पड़ोसी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Kisi Match Ka Ankho Dekha Haal", "किसी मैच का आँखों देखा हाल" Hindi Paragra...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Dr. Homi Jehangir Bhabha", " डॉ. होमी जहाँगीर भाभा” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Parvatraj Himalaya", "पर्वतराज हिमालय" Hindi Paragraph, Speech for Class 6,...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Grandmother”, “मेरी दादी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Importance of Time”, “समय का महत्त्व” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay