भारत में खेलों का स्तर
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रात्मक देश है। पिछले कई दशकों से भारत ने हर क्षेत्र में सफलताएँ अर्जित की हैं, परंतु अन्य देशों की तुलना में हमारे खेलों का स्तर अत्यंत निराशाजनक है, जो चिंता एवं अपमान का कारण है। कुछ समय तक हमने हॉकी में अवश्य अपना वर्चस्व कायम किया, पर अब वह भी समाप्त हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाड़ी पहले कुछ राउंड्स में ही बाहर हो जाते हैं। केवल क्रिकेट में ही भारत का दबदबा है। क्रिकेट को छोड़कर अन्य खेलकूदों के खिलाड़ी भारत में अपने आप को अपेक्षित महसूस करते हैं क्योंकि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। इस अपमानजनक स्थिति के लिए न तो सरकार की ओर से और न ही खेल संघों की ओर से गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का दल भेजकर सरकार अपने उत्तरदायित्व से मुक्त हो जाती है। हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सानिया मिर्जा, महेश भूपति, अभिनव बिंद्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौर, सुशील कुमार और विजेंद्र जैसे खिलाड़ियों ने विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। खेलों में सुधार लाने के लिए सरकार को पहल करनी होगी और गहन प्रशिक्षण दिलाने के लिए विदेशों से कोच बुलवाने चाहिए। खेलों से जुड़े संघों का भी दायित्व है कि वे गुटबाज़ी छोड़कर अपने से जुड़े खिलाड़ियों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करके प्रोत्साहित करें।
Related posts:
Hindi Essay on "Rice", "धान” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "आतंकवाद की समस्या", "Atankwad Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “कबूतर”, “Kabootar” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 12 ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chinti”, “चींटी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mein Doctor Banna Chahta Hu”, “मैं डॉक्टर बनना चाहता हूँ” Hindi Paragraph, Speech, N...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Sugar Cane", "ईख” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Savitribai Phule”, “सावित्रीबाई फुले” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Himpat ka Drishya”, “हिमपात का दृश्य” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chatrapati Shivaji Maharaj”, “छत्रपति शिवाजी महाराज” Hindi Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "बाल श्रम की समस्या", "Bal Shram Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Circus Show”, “सर्कस शो” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 S...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Meri Saheli”, “मेरी सहेली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “नेताजी सुभाषचंद्र बोस” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stu...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Younger Brother”, “मेरा छोटा भाई” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Guru Nanak Dev Ji", "गुरु नानकदेव जी” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mera Janamdin”, “मेरा जन्मदिन” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Bhartiya Sanskriti", "भारतीय संस्कृति" Hindi Paragraph, Speech for Class 6,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Dog A Pet Animal”, “कुत्ता एक पालतू जानवर” Hindi Paragraph, Speech for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "भारत में बेरोज़गारी की समस्या", "Unemployment Problem in India" Hindi Parag...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Dussehra Festival”, “दशहरा का त्योहार ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh ...
Hindi Essay