दूरदर्शन और जन-जागरण
Doordarshan aur Jan-Jagran
आधुनिक विज्ञान ने मानव को अनेक उपहारों से उपकृत किया है, जिनमें दूरदर्शन अत्यंत महत्त्वपूर्ण तथा लोकप्रिय है। दूरदर्शन आज सबसे सशक्त संचार माध्यम है। दूरदर्शन केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं है, अपितु अनेक प्रकार से उपयोगी सिद्ध हो रहा है। दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले अनेक कार्यक्रम हमारे ज्ञान में वृद्धि करते हैं। देश-विदेश के समाचार तथा अन्य जानकारी से हमें अन्य देशों की संस्कृति तथा गतिविधियों की घर बैठे झलक मिल जाती है। दूरदर्शन समाज को नई दिशा भी प्रदान करता है। दहेज प्रथा, छुआछूत, भ्रूण हत्या, सांप्रदायिकता जैसी बुराइयाँ जब कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाई जाती हैं, तो निश्चय ही समाज का परिष्कार होता है। इस पर दिखाई जाने वाली शिक्षाप्रद तथा सोद्देश्य फिल्में जन-जागरण का कार्य करती हैं। आज तो दूरदर्शन शिक्षा का भी सशक्त माध्यम बन गया है। दूरदर्शन के माध्यम से गणित, इतिहास, भूगोल, विज्ञान जैसे विषयों की शिक्षा सफलतापूर्वक दी जा रही है। दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापन उत्पादकों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं क्योंकि इनसे उनके व्यापार में बहुत वृद्धि होती है। अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद या अन्य कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण हम घर बैठे-बैठे देख सकते हैं। दूरदर्शन के अधिक प्रयोग से नेत्रों की ज्योति पर दुष्प्रभाव पड़ता है। आजकल दूरदर्शन की सबसे बड़ी हानि है-सांस्कृतिक प्रदूषण फैलाना। विदेशी चैनलों के आ जाने से दूरदर्शन पर जिस प्रकार के कार्यक्रम तथा फ़िल्में आदि दिखाई जाती हैं, ये युवकों को दिग्भ्रमित करके उन्हें अपनी संस्कृति से दूर ले जा रही हैं। सरकार को चाहिए कि ऐसे कार्यक्रमों की समीक्षा करे तथा गुण-दोष के आधार पर इन्हें प्रसारित करने की अनुमति प्रदान करे।
Related posts:
Hindi Essay, Nibandh on "शिक्षक दिवस समारोह ", "Teachers Day Celebration" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Lokmanya Tilak”, “लोकमान्य तिलक” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Computer - Aaj Ke Yug Ki Jarurat", "कंप्यूटर: आज के युग की जरूरत " Hindi Pa...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Home”, “मेरा घर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "पर्यावरण प्रदूषण", "Environmental Pollution" Hindi Paragraph, Speech for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Budhi Hi Shreshth Bal Hai”, “बुद्धि ही श्रेष्ठ बल है” Hindi Paragraph, Speech, Niban...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Diwali Festival”, “दीपावली” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6,...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Importance of Time”, “समय का महत्त्व” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, ...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “Mera Priya Phool”, “मेरा प्रिय फूल” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Anushasan”, “अनुशासन” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Maharana Pratap", "महाराणा प्रताप” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "भारतीय समाज में नारी", "Women in Indian Society" Hindi Paragraph, Speech fo...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on “Peacock Bird”, “मोर” Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, 9, 10 and 1...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Farmer”, “किसान” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Student...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Lion Animal”, “सिंह” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stu...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mein Doctor Banna Chahta Hu”, “मैं डॉक्टर बनना चाहता हूँ” Hindi Paragraph, Speech, N...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Chatrapati Shivaji Maharaj”, “छत्रपति शिवाजी महाराज” Hindi Paragraph, Speech, Niband...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Elephant Animal”, “हाथी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Squirrel”, “गिलहरी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Camel a Pet Animal”, “ऊँट एक पालतू जानवर ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Cl...
Hindi Essay