भारत में इंटरनेट जनसंचार
Bharat mein Internet Jansanchar
इंटरनेट जनसंचार का सबसे तेज़ी से लोकप्रिय होता माध्यम है। यह एक ऐसा माध्यम है जिसमें प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन, किताब, सिनेमा, यहाँ तक कि पुस्तकालय के सारे गुण विद्यमान हैं। इसकी पहुँच दुनिया के कोने-कोने तक है। इसकी रफ्तार का कोई जवाब नहीं है। इसमें अनेक माध्यमों का समागम है। इंटरनेट विश्वव्यापी जाल है। इसके भीतर करोड़ों पन्नों की सामग्री भरी हुई है। इसमें आप पल भर में अपने मतलब की सामग्री खोज सकते हैं।
यह एक अंतर क्रियात्मक माध्यम है यानी आप इसमें मूक दर्शक नहीं है। आप सवाल-जवाब कर सकते हैं, बहस में भाग ले सकते हैं। आप चैट कर सकते हैं और मन हो तो अपना ब्लाग बनाकर पत्रकारिता की किसी बहस में भाग ले सकते हैं। आप किसी बहस के सूत्रधार भी बन सकते हैं। इंटरनेट पर आप रेल या हवाई जहाज़ का टिकट ले सकते हैं। इंटरनेट ने हमें मीडिया समागम यानी कनवर्जेस के युग में पहुँचा दिया है और संचार की नई संभावनाएँ जगा दी हैं। इंटरनेट का प्रयोग सूचना, मनोरंजन, ज्ञान और व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक संवादों के आदान-प्रदान कर सकते हैं। इंटरनेट पत्रकारिता का महत्व भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। इसे अनि लाइन पत्रकारिता, खबर पत्रकारिता या वेब पत्रकारिता भी कहा जाता है। इंटरनेट पर आप एक झटके में ‘झुमरी-तलैया’ से लेकर ‘होनो लूलू’ तक की खबरें पढ़ सकते हैं। इंटरनेट पर खबरों का आदान-प्रदान ही वास्तव में इंटरनेट पत्रकारिता है। आज प्राय: सभी प्रमुख अखबार परे के पूरे इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। आज पत्रकारिता की दृष्टि से ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘हिंदुस्तान टाइम्स’, ‘इंडियन एक्सप्रेस’, ‘हिंदू’, ‘ट्रिब्यून’, ‘एन०डी०टी०वी०’, ‘जी न्यूज’, ‘आज तक’, ‘आउट लुक’ आदि साइटें ही बेहतर है।
यह ठीक है कि इंटरनेट ने जहाँ पढ़ने-लिखने वालों तथा शोधकर्ताओं के लिए संभावनाओं के नए कपाट खोल दिए हैं, वहीं इंटरनेट अश्लीलता, दुष्प्रचार और गंदगी फैलाने का जरिया भी बन गया है। इसमें लाखों अश्लील पन्ने भर दिए गए हैं। इनका बच्चों के कोमल मन पर बुरा असर पड़ता है। विगत वर्षों में इसके दुरुपयोग के अनेक उदाहरण सामने आए हैं।
अतः हर सुविधा की भाँति इंटरनेट के भी गुण-दोष हैं। अब हमें यह तय करना है कि हम उनमें से किसका चुनाव करें।
Related posts:
Hindi Essay on "Ek Railway Durghatna ", "एक रेलवे दुर्घटना” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Elephant Animal”, “हाथी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "Swasthya Aur Vyayam", "स्वास्थ्य और व्यायाम" Hindi Paragraph, Speech for Cl...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Neem ka Ped”, “नीम का पेड़ ” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Mere Pitaji”, “मेरे पिताजी” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9,...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "विद्यार्थी और फैशन", "Students and Fashion" Hindi Paragraph, Speech for Cla...
Hindi Essay
Hindi Essay on "Rice", "धान” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Students.
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "शारीरिक श्रम", "Sharirik Shram" Hindi Paragraph, Speech for Class 6, 7, 8, ...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "भारत में बढ़ता भ्रष्टाचार", "Bharat me Badhta Bhrashtachar" Hindi Paragraph...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Samay ka Sadupyog”, “समय का सदुपयोग” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
10 Lines Hindi Essay on “My Favourite Teacher”, “मेरा प्रिय शिक्षक” Hindi , Paragraph, Speech, Niban...
Hindi Essay
Hindi Essay on “नेताजी सुभाषचंद्र बोस” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stu...
Hindi Essay
Hindi Essay, Nibandh on "आतंकवाद की समस्या", "Atankwad Ki Samasya" Hindi Paragraph, Speech for Class...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Bhagya aur Budhi”, “भाग्य और बुद्धि” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7...
Hindi Essay
Hindi Essay on “My City”, “मेरा शहर” Hindi , Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stu...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Yadi mere pankh hote”, “यदि मेरे पंख होते” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Clas...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Budhi Hi Shreshth Bal Hai”, “बुद्धि ही श्रेष्ठ बल है” Hindi Paragraph, Speech, Niban...
Hindi Essay
Hindi Essay on “My School”, “मेरी पाठशाला” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10...
Hindi Essay
Hindi Essay on “Kal Kare So Aaj Kar”, “काल करै सो आज कर” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class ...
Hindi Essay
Hindi Essay on “पंडित जवाहरलाल नेहरू” Hindi Paragraph, Speech, Nibandh for Class 6, 7, 8, 9, 10 Stud...
Hindi Essay