चार पढ़े लिखे मूर्ख
कुसुमपुर नगर में एक राजा राज्य करता था। उसके नगर में एक ब्राह्मण था, जिसके चार बेटे थे। लड़कों के सयाने होने पर ब्राह्मण मर गया और ब्राह्मणी उसके साथ सती हो गयी। उनके रिश्तेदारों ने उनका धन छीन लिया। वे चारों भाई नाना के यहाँ चले गये।
लेकिन कुछ दिन बाद वहाँ भी उनके साथ बुरा व्यवहार होने लगा। तब सबने मिलकर सोचा कि कोई विद्या सीखनी चाहिए।
यह सोच करके चारों चार दिशाओं में चल दिये। कुछ समय बाद वे विद्या सीखकर मिले।
एक ने कहा-“मैंने ऐसी विद्या सीखी है कि मैं मरे हुए प्राणी की हड्डियों पर मांस चढ़ा सकता हूँ।”
दूसरे ने कहा-“मैं उसके खाल और बाल पैदा कर सकता हूँ।”
तीसरे ने कहा- “मैं उसके सारे अंग बना सकता हूँ।”
चौथा बोला- “मैं उसमें जान डाल सकता हूँ।”
फिर वे अपनी विद्या की परीक्षा लेने जंगल में गये। वहाँ उन्हें एक मरे शेर की हड्डियाँ मिलीं। उन्होंने उसे बिना पहचाने ही उठा लिया तथा एकत्र करके ले आये।
एक ने उसमें माँस डाला, दूसरे ने खाल और बाल पैदा किये, तीसरे ने सारे अंग बनाये और चौथे ने उसमें प्राण डाल दिये और तब शेर जीवित हो उठा, वह भूखा था। उसने चारों को मार कर खा गया।
यह कथा सुनाकर बेताल बोला-“हे राजन विक्रम, बताओ कि उन चारों में शेर बनाने का अपराध किसने किया?”
राजा विक्रम ने कहा-“जिसने प्राण डाले उसने, क्योंकि बाकी तीन को यह पता ही नहीं था कि वे शेर बना रहे हैं। इसलिए उनका कोई दोष नहीं है।”
यह सुनकर बेताल बोला- राजन् तुमने मार्ग में न बोलने की शर्त तोड़ दी और वह फिर पेड़ पर जा लटका। राजा विक्रम फिर से बेताल को पकड़ने के लिए भागा।
Related posts:
Short Story " Greedy Boy" for Children, moral story for kids in English for competition with moral v...
Children Story
Hindi Moral Story “Jaisa Karoge Waisa Bharoge”, “जैसा करोगे वैसा भरोगे” for Kids, Full length Educat...
Hindi Stories
English Short, Moral Story “Make time to Parents when they need you” for Kids and Children for Class...
Moral Story
English Inspirational Story “Earn Your Wealth” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Budhimano ki Salah", "बुद्धिमानों की सलाह” for Kids, Full length Educational Stor...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Birbal Ne Chor Pakda", "बीरबल ने चोर को पकड़ा" for Kids, Educational ...
Children Story
English Short, Moral Story “Nail and Fence Story" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Children Story
English Short, Moral Story “Who will Bell the Cat" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story "Tajurbe ka Fal”, "तजुर्बे का फल” for Kids, Full length Educational Story for Stud...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Respect for the Aged" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Short, Moral Story “Died on the Way" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Joru ka Gulam", "जोरू का गुलाम" for Kids, Educational Story for Stud...
Children Story
Short Story "The Boy of The Farmer" for Children, moral story for kids in English for competition wi...
Children Story
English Short, Moral Story “A friend in need is a friend indeed" for Kids and Children for Class 5, ...
Moral Story
English Moral Story "Value" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
English Essay, Moral Story “Generosity” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Short Story
Moral Story "Poor Man's Kindness" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Children Story
English Essay, Moral Story “A White Has No Superiority over A Black” for Kids and Children
Short Story
English Moral Story "Most Precious Gift" for Kids, Full length Educational Story for Students of Cla...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Darbariyon ke 3 Sawal", "दरबारियों के 3 सवाल" for Kids, Educational ...
Children Story