जात-पाँत छिपै नहीं
Jaat-Paat Chipe Nahi
एक बार अकबर बादशाह के दरबार में पाँच साधु आए। जब बादशाह ने उनसे उनकी जाति पूछी, तो उनमें से एक ने फौरन जवाब दिया, “जात-पाँत पूछै नहिं कोय।” अन्य चारों ने भी उसके कथन का समर्थन किया, मगर बादशाह को चैन कहाँ? उसने बीरबल से उनकी जाति मालूम करने को कहा।
बीरबल ने दूसरे दिन उन साधुओं को दरबार में बुलाकर उनसे प्रश्न किया, “क्या आप लोग भगवान् को मानते हैं?” “बेशक!” सबने एक स्वर में उत्तर दिया। “तो आप लोग कोई दोहा सुनाएँ।” बीरबल ने उनसे कहा ।
पहला साधु- “राम नाम लड्डू गोपाल नाम घी ।
जब लगे भूख, घोल घाल पी ॥”
दूसरा बोला- “राम नाम शमशेर पकड़ ले, कृष्ण कटारी बाँट दिया।
दया धर्म को ढाल बना ले, यम का द्वारा जीत लिया।”
तीसरा बोला- “साहिब मेरा बानिया, सहज करे ब्यौपार ।
बिन डंडी बिन पालड़े, तोले सब संसार ॥”
चौथा बोला- “रामझरोखे बैठके, सबका मुजरा लेय।
जैसी जाकी चाकरी, ताको तैसी देय ॥”
पाँचवाँ बोला- “जात-पाँत पूछै नहिं कोय ।
हरि को भजै सो हरि का होय ॥”
तब बीरबल ने बादशाह से कहा, “महाराज, पहला साधु ब्राह्मण है, दूसरा क्षत्रिय, तीसरा वैश्य, चौथा शूद्र और पाँचवाँ वर्णसंकर है।” बादशाह ने जब साधुओं से इस संबंध में पूछा, तो उन्होंने बीरबल का कथन सही बताया।
तब बीरबल ने बताया, “कोई भी व्यक्ति अपनी जाति नहीं छिपा सकता ।
इन्होंने जो दोहे कहे हैं, उनसे ही उनके कर्मों की झलक दिखाई देती है। ब्राह्मण लालची होते हैं, इसलिए ब्राह्मण-साधु के दोहे में ‘लड्डू-घी’ का उल्लेख आया ।
इसी प्रकार क्षत्रिय-साधु के दोहे में ‘शमशेर’ ‘कटार’ और ‘ढाल’ का तथा वैश्य के दोहे में ‘डंडी और पलड़े’ का उल्लेख था। यही बात शूद्र साधु की है, जिसके दोहे में ‘चाकरी’ और ‘मुजरा’ शब्द आए हैं। रहा पाँचवाँ साधु, तो वह वर्णसंकर होने के कारण अपनी जाति छिपाना चाहता है, इसीलिए ‘जात-पाँत पूछे नहीं कोय’ की रट लगा रहा है। बीरबल की चतुराई से बादशाह खुश हो गया।
Related posts:
English Inspirational Story “Impressions Last” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short Moral Story “Don’t chase happiness Enjoy your life” for Kids and Children, Essay for C...
Children Story
English Short, Moral Story “The Fox and the Crane" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story "Tenaliram ka Mariyal Ghoda", "तेनालीराम का मरियल घोड़ा” for Kids, Full length Edu...
Children Story
Hindi Moral Story "Parampraon Ka Jaal", "परम्पराओं का जाल” for Kids, Full length Educational Story f...
Children Story
English Moral Story "Jackal and ass" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...
Children Story
Hindi Moral Story "Budhimaan wahi jo Soch-Vichar ke Kaam Kre", "बुद्धिमान वही जो सोच-विचार के काम कर...
Children Story
English Short, Moral Story “You Are Beautiful” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Short Story
English Short, Moral Story “Cats And Roosters” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Short Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Rajya me kauyon ki Ginti", "राज्य के कौवों की गिनती" for Kids, Educa...
Children Story
English Short, Moral Story “The Donkey Who Would Sing" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9...
English Speech
Hindi Moral Story "Bura Chahne walon ka bhi Bura Hota Hai", "बुरा चाहने वालों का भी बुरा होता है”
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Atamvishwas Sbse Bda Hathiyaar", "आत्मविश्वास सबसे बड़ा हथियार" for ...
Children Story
English Short, Moral Story “Love Your Parents” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Moral Story
English Inspirational Story “Lincoln's Favourite Story” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Chalak Billi”, “चलाक बिल्ली” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
Hindi Moral Story “Murak Dost Se Akalmand Dushman Accha ”, “मूर्ख दोस्त से अक्लमंद दुश्मन अच्छा” for...
Children Story
English Short, Moral Story “A Poor Little Girl" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Moral Story
Hindi Moral Story "Murkho ko Seekh Dena", "मूर्खों को सीख देना” for Kids, Full length Educational St...
Children Story
Short Story "Why the sky is far away" for Children, moral story for kids in English for competition ...
Children Story