परमात्मा और किसान
एक बार एक किसान परमात्मा से बड़ा नाराज हो गया! कभी बाढ़ आ जाये, कभी सूखा पड़ जाए, कभी धूप बहुत तेज हो जाए तो कभी ओले पड़ जाये! हर बार कुछ ना कुछ कारण से उसकी फसल थोड़ी ख़राब हो जा रही थी|
एक दिन बड़ा तंग आ कर उसने परमात्मा से कहा- देखिये प्रभु, आप परमात्मा हैं, लेकिन लगता है आपको खेती-बाड़ी की ज्यादा जानकारी नहीं है, एक प्रार्थना है कि एक साल मुझे मौका दीजिये, जैसा मै चाहू वैसा मौसम हो, फिर आप देखना मै कैसे अन्न के भण्डार भर दूंगा! परमात्मा मुस्कुराये और कहा ठीक है, जैसा तुम कहोगे वैसा ही मौसम दूंगा, मै दखल नहीं करूँगा!
किसान ने गेहूं की फ़सल बोई, जब धूप चाही, तब धूप मिली, जब पानी तब पानी! तेज धूप, ओले, बाढ़, आंधी तो उसने आने ही नहीं दी, समय के साथ फसल बढ़ी हो गई और किसान की ख़ुशी भी क्योंकि ऐसी फसल तो आज तक नहीं हुई थी! किसान ने मन ही मन सोचा अब पता चलेगा परमात्मा को, की फ़सल कैसे करते हैं, बेकार ही इतने बरस हम किसानो को परेशान करते रहे|
फ़सल काटने का समय भी आया, किसान बड़े गर्व से फ़सल काटने गया, लेकिन जैसे ही फसल काटने लगा, एकदम से छाती पर हाथ रख कर बैठ गया! गेहूं की एक भी बाली के अन्दर गेहूं नहीं था ,सारी बालियाँ अन्दर से खाली थी,
बड़ा दुखी होकर उसने परमात्मा से कहा- प्रभु ये क्या हुआ?
तब परमात्मा बोले-
ये तो होना ही था, तुमने पौधों को संघर्ष का ज़रा सा भी मौका नहीं दिया. ना तेज धूप में उनको तपने दिया, ना आंधी ओलों से जूझने दिया, उनको किसी प्रकार की चुनौती का अहसास जरा भी नहीं होने दिया|
इसीलिए सब पौधे खोखले रह गए, जब आंधी आती है, तेज बारिश होती है ओले गिरते हैं तब पोधा अपने बल से ही खड़ा रहता है, वो अपना अस्तित्व बचाने का संघर्ष करता है और इस संघर्ष से जो बल पैदा होता है वोही उसे शक्ति देता है, उर्जा देता है, उसकी जीवटता को उभारता है|
सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपने, हथौड़ी से पिटने, गलने जैसी चुनोतियो से गुजरना पड़ता है तभी उसकी स्वर्णिम आभा उभरती है और उसे अनमोल बनाती है!
उसी तरह जिंदगी में भी अगर संघर्ष ना हो, चुनौती ना हो तो आदमी खोखला ही रह जाता है, उसके अन्दर कोई गुण नहीं आ पाता! ये चुनोतियाँ ही हैं जो आदमी रूपी तलवार को धार देती हैं, उसे शक्त और प्रखर बनाती हैं|
अगर प्रतिभाशाली बनना है तो चुनोतियाँ स्वीकार करनी ही पड़ेंगी, अन्यथा हम खोखले ही रह जायेंगे. अगर जिंदगी में प्रखर बनना है ,प्रतिभाशाली बनना है ,तो संघर्ष और चुनोतियो का सामना तो करना ही पड़ेगा!
Related posts:
English Inspirational Story “The Cure for Melancholy” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Moral Story "King of Birds " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Children Story
Short Story "The Selfish Crows" for Children, moral story for kids in English for competition with m...
Children Story
English Inspirational Story “Destroying Your Enemies” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Inspirational Story “Play the Game of Life” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story “Angur Khatte Hai”, “अंगूर खट्टे हैं” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Children Story
English Short, Moral Story “The Jackal and The War Drum" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8,...
Moral Story
English Moral Story "Smart jackal" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, ...
Children Story
Short Story " Powerful Advice From A Dying Man" for Children, moral story for kids in English for co...
Children Story
Hindi Moral Story “Chatur Bandar”, “चतुर बंदर” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.
हिंदी कहानियां
Short Story " Man Overboard" for Children, moral story for kids in English for competition with mora...
Children Story
English Short, Moral Story “Never Lose you Value” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
Short Story " The Trees and The Lions" for Children, moral story for kids in English for competition...
Children Story
English Essay, Moral Story "Lessons on Life” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Short Story
Moral Story "Appearances are deceptive" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Children Story
English Short, Moral Story “True love dies on earth and reborn in Heaven" for Kids and Children for ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Paropkaar Ke Gun", "परोपकार के गुण” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
Hindi Moral Story "Sahi Samadhan", "सही समाधान” for Kids, Full length Educational Story for Students...
Children Story
Moral Story "Teaching Skill " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Children Story
Short Story "Selflessness is the highest form of Prayer" for Children, moral story for kids in Engli...
Children Story