एहसान
एक बहेलिया था। एक बार जंगल में उसने चिड़िया फंसाने के लिए अपना जाल फैलाया। थोड़ी देर बाद ही एक उकाब उसके जाल में फंस गया।
वह उसे घर लाया और उसके पंख काट दिए। अब उकाब उड़ नहीं सकता था, बस उछल उछलकर घर के आस-पास ही घूमता रहता।
उस बहेलिए के घर के पास ही एक शिकारी रहता था। उकाब की यह हालत देखकर उससे सहन नहीं हुआ।
वह बहेलिए के पास गया और कहा-“मित्र, जहां तक मुझे मालूम है, तुम्हारे पास एक उकाब है, जिसके तुमने पंख काट दिए हैं। उकाब तो शिकारी पक्षी है।
छोटे-छोटे जानवर खा कर अपना भरण-पोषण करता है। इसके लिए उसका उड़ना जरूरी है। मगर उसके पंख काटकर तुमने उसे अपंग बना दिया है। फिर भी क्या तुम उसे मुझे बेच दोगे?”
बहेलिए के लिए उकाब कोई काम का पक्षी तो था नहीं, अतः उसने उस शिकारी की बात मान ली और कुछ पैसों के बदले उकाब उसे दे दिया।
शिकारी उकाब को अपने घर ले आया और उसकी दवा-दारू करने लगा। दो माह में उकाब के नए पंख निकल आए। वे पहले जैसे ही बड़े थे। अब वह उड़ सकता था।
जब शिकारी को यह बात समझ में आ गई तो उसने उकाब को खुले आकाश में छोड़ दिया। उकाब ऊंचे आकाश में उड़ गया। शिकारी यह सब देखकर बहुत प्रसन्न हुआ। उकाब भी बहुत प्रसन्न था और शिकारी बहुत कृतज्ञ था।
अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए उकाब एक खरगोश मारकर शिकारी के पास लाया।
एक लोमड़ी, जो यह सब देख रही थी,
लोमड़ी उकाब से बोली-“मित्र! जो तुम्हें हानि नहीं पहुंचा सकता उसे प्रसन्न करने से क्या लाभ?”
इसके उत्तर में उकाब ने कहा-“व्यक्ति को हर उस व्यक्ति का एहसान मानना चाहिए, जिसने उसकी सहायता की हो और ऐेसे व्यक्तियों से सावधान रहना चाहिए जो हानि पहुंचा सकते हों।”
शिक्षा/Moral:-व्यक्ति को सदा सहायता करने वाले का कृतज्ञ रहना चाहिए।
Related posts:
Hindi Moral Story "Sohlven Janamdin Par", "सोहलवें जन्मदिन पर” for Kids, Full length Educational Sto...
Children Story
Hindi Moral Story "Sher aur Brahaman”, "शेर और ब्राह्मण” for Kids, Full length Educational Story for...
Children Story
English Short, Moral Story “The talkative tortoise" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
English Short, Moral Story “Son Reply to his Father Letter” for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...
Moral Story
English Essay, Moral Story "Don’t We All” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Short Story
Hindi Moral Story "Rakshas aur Rajkumar", "राक्षस और राजकुमार” for Kids, Full length Educational Sto...
Children Story
English Short, Moral Story “One Bedroom Flat” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...
Short Story
English Short, Moral Story “The Tale Of The Tyrant And The Butler" for Kids and Children for Class 5...
Moral Story
Hindi Moral Story "Bagh aur Bagula”, “बाघ और बगुला” for Kids, Full length Educational Story for Stud...
Children Story
English Inspirational Story “Don't Expect Gratitude” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Ranga Siyar", "रंगा सियार” for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
English Short, Moral Story “Donkey in The Well" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Turns Tables" for Kids, Educational Story for Students of c...
Short Story
Moral Story "Swami Vivekananda's Test " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9...
Children Story
English Short, Moral Story “The Unfaithful Friend" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Hindi Moral Story "Uchit Dand" "उचित दंड" Best Motivational Story.
Story
Hindi Moral Story "Mehnat Safalta ka Ekmatar Marg", "मेहनत सफलता का एकमात्र मार्ग” for Kids, Full le...
Children Story
English Short, Moral Story “Engineer John Roebling Story" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8...
Children Story
English Short, Moral Story “Overcoming Desires" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
English Short, Moral Story “The Donkey" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competiti...
Moral Story