शैतान बंदर
एक समय शहर से कुछ ही दूरी पर एक मंदिर का निर्माण कैया जा रहा था। मंदिर में लकडी का काम बहुत थ इसलिए लकडी चीरने वाले बहुत से मजदूर काम पर लगे हुए थे। यहां-वहां लकडी के लठ्टे पडे हुए थे और लठ्टे व शहतीर चीरने का काम चल रहा था। सारे मजदूरों को दोपहर का भोजन करने के लिए शहर जाना पडता था, इसलिए दोपहर के समय एक घंटे तक वहां कोई नहीं होता था। एक दिन खाने का समय हुआ तो सारे मजदूर काम छोडकर चल दिए। एक लठ्टा आधा चिरा रह गया था। आधे चिरे लठ्टे में मजदूर लकडी का कीला फंसाकर चले गए। ऐसा करने से दोबारा आरी घुसाने में आसानी रहती हैं। तभी वहां बंदरों का एक दल उछलता-कूदता आया। उनमें एक शरारती बंदर भी था, जो बिना मतलब चीजों से छेडछाड करता रहता था। पंगे लेना उसकी आदत थी। बंदरों के सरदार ने सबको वहां पडी चीजों से छेडछाड न करने का आदेश दिया। सारे बंदर पेडों की ओर चल दिए, पर वह शैतान बंदर सबकी नजर बचाकर पीछे रह गया और लगा अडंगेबाजी करने। उसकी नजर अधचिरे लठ्टे पर पडी। बस, वह उसी पर पिल पडा और बीच मेंअडाए गए कीले को देखने लगा। फिर उसने पास पडी आरी को देखा। उसे उठाकर लकडी पर रगडने लगा।
उससे किर्रर्र-किर्रर्र की आवाज निकलने लगी तो उसने गुस्से से आरी पटक दी। उन बंदरो की भाषा में किर्रर्र-किर्रर्र का अर्थ ‘निखट्टू’ था। वह दोबारा लठ्टे के बीच फंसे कीले को देखने लगा। उसके दिमाग में कौतुहल होने लगा कि इस कीले को लठ्टे के बीच में से निकाल दिया जाए तो क्या होगा? अब वह कीले को पकडकर उसे बाहर निकालने के लिए जोर आजमाईश करने लगा। लठ्टे के बीच फंसाया गया कीला तो दो पाटों के बीच बहुत मजबूती से जकडा गया होता हैं, क्योंकि लठ्टे के दो पाट बहुत मजबूत स्प्रिंग वाले क्लिप की तरह उसे दबाए रहते हैं। बंदर खूब जोर लगाकर उसे हिलाने की कोशिश करने लगा। कीला जोज्र लगाने पर हिलने व खिसकने लगा तो बंदर अपनी शक्ति पर खुश हो गया। वह और जोर से खौं-खौं करता कीला सरकाने लगा। इस धींगामुश्ती के बीच बंदर की पूंछ दो पाटों के बीच आ गई थी, जिसका उसे पता ही नहीं लगा। उसने उत्साहित होकर एक जोरदार झटका मारा और जैसे ही कीला बाहर खिंचा, लठ्टे के दो चिरे भाग फटाक से क्लिप की तरह जुड गए और बीच में फंस गई बंदर की पूंछ। बंदर चिल्ला उठा। तभी मजदूर वहां लौटे। उन्हें देखते ही बंदर नी भागने के लिए जोर लगाया तो उसकी पूंछ टूट गई। वह चीखता हुआ टूटी पूंछ लेकर भागा।
Related posts:
English Short, Moral Story “The White Elephant" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Short Story
Hindi Moral Story "Tyag kiska Bda", "त्याग किसका बड़ा” for Kids, Full length Educational Story for S...
Children Story
English Short, Moral Story “Encounter with a Ghost" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
Moral Story
Hindi Moral Story “Ekta mein Bal Hai”, “एकता में बल है” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “Trust in God” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Moral Story
English Short, Moral Story “A Confused Mind" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
Short Story "Reward for Bravery" for Children, moral story for kids in English for competition with ...
Children Story
Moral Story "Creative Thinking " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, c...
Children Story
English Short, Moral Story “Think and work hard” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Children Story
Hindi Moral Story "Sher aur Khargosh”, "शेर और खरगोश” for Kids, Full length Educational Story for St...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The Giving Tree" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
English Moral Story "Turn Obstacles into Opportunities" for Kids, Full length Educational Story for ...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Jaldi Bulakar Lao", "जल्दी बुलाकर लाओ" for Kids, Educational Story f...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The Pompous Peacock" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...
Moral Story
Hindi Moral Story "Durlab ko na sataiye" "दुर्बल को न सताइए" Best Motivational Story of "Harun-Al-Ra...
Story
English Inspirational Story “The Cheapest is Not Always the Best” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story “Balak ki Sujh-Bujh”, “बालक की सूझ-बूझ” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9,...
हिंदी कहानियां
Punjabi Essay on "My Mother", "ਮੇਰੀ ਮਾਂ" Punjabi Essay, Paragraph, Speech for Class 7, 8, 9, 10 and ...
Punjabi Essay
English Moral Story "Someone who Understands" for Kids, Full length Educational Story for Students o...
Children Story
English Short, Moral Story “Be happy and Live Life Positively” for Kids and Children for Class 5, 6,...
Moral Story