Home » Hindi Letter Writing » Lekhni mitra ko ek Patra-Aupcharik “लेखनी मित्र को पत्र – औपचारिक” Sample Hindi Letter Writing Example.

Lekhni mitra ko ek Patra-Aupcharik “लेखनी मित्र को पत्र – औपचारिक” Sample Hindi Letter Writing Example.

लेखनी मित्र को पत्र – औपचारिक ।

Hindi-Letter-Writing-GyanIQ

श्याम भवन,

दरियागंज, नई दिल्ली -2 ।

दिनांक 15 मई,

प्रिय कुमारी विपला,

सप्रेम नमस्ते ।

अत्र कुशलं तत्रास्तु । दो दिन पूर्व ‘लेखनी मित्र संघ’ कोलकाता की पत्रिका में तुम्हारा पूर्ण परिचय पढ़ा । मुझे यह जानकर अत्यंत खुशी हुई कि तुम भी मेरी भाँति ही कला प्रेमी हो । अत: मैत्री संबंध स्थापित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूँ।

मैं यहाँ दिल्ली पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली की दसवीं कक्षा का छात्र हूँ। वैसे मैं कोलकाता का ही रहने वाला हूँ। मौसी के यहाँ दिल्ली में अध्ययन के लिए आया हुआ हूँ । एक प्रकार से घर वालों से दूर रहने का मुझे अभिशाप-सा मिला हुआ है।

मझे चित्रकला और फोटोग्राफी का बड़ा शौक है । मैं यहाँ पर शंकर चित्रकला प्रतियोगिताओं में सदैव भाग लेता रहा हूँ। कई बार मेरे बनाए हुए चित्रों पर प्रथम व द्वितीय पुरस्कार भी आए हैं। वे पुरस्कृत चित्र यथासमय ‘शंकर वीकली’ के वार्षिक अंक में प्रकाशित हुए हैं। इसके अतिरिक्त छुट्टी के दिन मैं यहाँ के आस पास के प्राकृतिक दृश्यों के अवलोकनार्थ निकल जाया करता हूँ, उनमें से कुछ को तूलिका से कागज़ पर उतार लेता हूँ और कुछ को कैमरे से रील में बंद कर लेता हूँ। मेरी एलबम में लोक-जीवन से संबंधित चित्र भी भरे पड़े हैं।

तुम दक्षिण भारत की स्वर्गिक स्थली में रह रही हो । नारियल के ऊँचे-ऊँचे पेड़ और त्रिवेंद्रम से कन्याकुमारी तक नौका विहार का तो तुमने कितनी ही बार आनंद लूटा होगा । कदाचित प्रकृति के सुंदर दृश्यों को भी उतारा होगा । मुझे यहाँ की प्राकृतिक छटा के कुछ चित्र चाहिए । यदि उन्हें डाक द्वारा भेज सको तो बड़ी कृपा होगी।

मैं भी इस पत्र के साथ कुछ चुने हुए फोटोग्राफ तथा एक प्रकाशित कला चित्र भेज रहा हूँ । इसके अलावा मेरे योग्य कोई काम हो तो लिखना ।

शेष तुम्हारा उत्तर मिलने पर ।

तुम्हारा सद्भावी,

अतुल

Related posts:

Rin lene ke liye mitra ko patra “ऋण लेने के लिए मित्र को पत्र” Sample Hindi Letter Writing Example.

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pratiyogita me Pratham Aane par Mitra ko Patra”, “प्रतियोगिता में प्रथम आने पर मित्...

Hindi Letter Writing

Janam Diwas par mitra ko badhai patra “जन्म दिवस पर मित्र को बधाई पत्र” Sample Hindi Letter Writing ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Pariksha Ke dino me Loud-Speakers ka Shor Badhne par SHO ko Patra”, “परीक्षा के दिन...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Library ke Prabandhak ko Nayi Pustake mangvane hetu prarthna Patra”, “पुस्तकालय के ...

Hindi Letter Writing

Mitra dwara Garden Party ka nimantran patra ki Aswikriti me uttar “मित्र द्वारा गार्डन पार्टी का निम...

Hindi Letter Writing

Shaher mein Gandagi ko Saaf Karvane hetu Swasthya Adhikari ko Patra “शहर में गंदगी को साफ करवाने हेत...

Hindi Letter Writing

Bhatije ka patra chacha ji ke naam par aupcharik patra "भतीजे का पत्र चाचा के नाम - औपचारिक" Sample ...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Anadhikrit Makano ki Roktham ke liye Jiladhikari ko Patra”, “अनधिकृत मकान बनाए जा र...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Traffic Vyavastha Sudhar ke liye volunteer seva dene hetu Police Adhikshak ko Patra...

Hindi Letter Writing

Shaher me Baso ki Bigadti Halat aur Kuvyavastha par Sampadak ko Patra “अपने शहर की बसों की बिगड़ती ह...

Hindi Letter Writing

Pariksha mein Utirn hone par Badhai dete hue Sakhi ko patra "परीक्षा मे उत्तीर्ण होने पे बधाई देते ह...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Mitra ke Janamdin par Badhai Patra”, “मित्र के जन्मदिन पर बधाई-पत्र” for Class 7, 8...

Hindi Letter Writing

Apne pass bulane ke liye Mami ka Bhanji ke naam patra "अपने पास बुलाने के लिए मामी का भानजी के नाम प...

Hindi Letter Writing

Lottery lagne par mitra ko badhai patra “लॉटरी लगने पर मित्र को बधाई पत्र” Sample Hindi Letter Writi...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “ Vidyalaya mein Absent hone par Principal ko Patra”, “विद्यालय में अनुपस्थिति पर प्...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Shaher me Badhte Hue Dhwani Pradushan ke bare me Sampadak ko Patra ”, “ध्वनि प्रदूष...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Car Durghatna me Mitra ke Mata-Pita ki Mrityu par Mitra ko Samvedna Patra”, “कर दुर...

Hindi Letter Writing

Hindi Letter on “Bade Bhi ki Shadi ke liye Mitra ko Nimantran Patra”, “बड़े भाई की शादी के लिए मित्र...

Hindi Letter Writing

Shishya dwara paramarsh hetu pradhyapak dwara uttar me patra “शिष्य द्वारा परामर्श हेतु प्राध्यापक द...

Hindi Letter Writing

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.