खाने के बाद लेटना
Khane ke Baad Letna
किसी समय बीरबल ने अकबर को यह कहावत सुनाई थी कि खाकर लेट जा और मारकर भाग जा-यह सयानें लोगों की पहचान है। जो लोग ऐसा करते हैं, जिन्दगी में उन्हें किसी भी प्रकार का दुख नहीं उठाना पड़ता।
एक दिन अकबर के अचानक ही बीरबल की यह कहावत याद आ गई।
दोपहर का समय था। उन्होंने सोचा, बीरबल अवश्य ही खाना खाने के बाद लेटता होगा। आज हम उसकी इस बात को गलत सिद्ध कर देंगे। उन्होंने एक नौकर को अपने पास बुलाकर पूरी बात समझाई और बीरबल के पास भेज दिया।
नौकर ने अकबर का आदेश बीरबल को सुना दिया।
बीरबल बुद्धिमान तो थे ही, उन्होंने समझ लिया कि बादशाह ने उसे क्यों तुरन्त आने के लिए कहा है। इसलिए बीरबल ने भोजन करके नौकर से कहा-“ठहरो, मैं कपड़े बदलकर तुम्हारे साथ ही चल रहा हूं।
उस दिन बीरबल ने पहनने के लिए चुस्त पाजामा चुना। पाजामे को पहनने के लिए वह कुछ देर के लिए बिस्तर पर लेट गए। पाजामा पहनने के बहाने वे काफी देर बिस्तर पर लेटे रहे। फिर नौकर के साथ चल दिए।
जब बीरबल दरबार में पहुंचे तो अकबर ने कहा-”कहो बीरबल, खाना खाने के बाद आज भी लेटे या नहीं?” “बिल्कुल लेटा था जहांपनाह।” बीरबल की बात सुनकर अकबर ने क्रोधित स्वर में कहा-”इसका मतलब, तुमने हमारे हुक्म की अवहेलना की है। हम तुम्हें हुक्म उदूली करने की सजा देंगे। जब हमने खाना खाकर तुरन्त बुलाया था, फिर तुम लेटे क्यों?”
“बादशाह सलामत! मैंने आपके हुक्म की अवहेलना कहां की है। मैं तो खाना खाने के बाद कपड़े पहनकर सीधा आपके पास ही आ रहा हूं। आप तो पैगाम ले जाने वाले से पूछ सकते हैं। अब ये अलग बात है कि ये चुस्त पाजामा पहनने के लिए ही मुझे लेटना पड़ा था।” बीरबल ने सहज भाव से उत्तर दिया।
अकबर बादशाह बीरबल की चतुरता को समझ गए और मुस्करा पड़े।
Related posts:
English Short, Moral Story “If We Learn to Support and Care for Each other” for Kids and Children fo...
Moral Story
English Short, Moral Story “Mentally Retarded” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, co...
Short Story
Hindi Moral Story "Bda Sochne Walon ke Sapne Poora Hua krte Hain", "बड़ा सोचने वालों के सपने पूरे हुआ...
Children Story
Hindi Moral Story "Ek Tang wala Bagula", "एक टाँग वाला बगुला” for Kids, Full length Educational Stor...
Children Story
Hindi Moral Story "Chatur Giddad”, “चतुर गिद्दर” for Kids, Full length Educational Story for Student...
Children Story
Hindi Moral Story "Snow White aur Saat Bone", "स्नो वाइट और सात बौने” for Kids, Full length Educatio...
Children Story
English Short Moral Story “The Four Smart Students” for Kids and Children, Essay for Class 5, 6, 7, ...
Story for Kids
English Short, Moral Story “Power of Words" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
Hindi Moral Story “Mann Ke Hare Haar Hai”, “मन के हारे हार है” for Kids, Full length Educational Sto...
Children Story
Moral Story "King of Birds " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Children Story
English Short, Moral Story “Died on the Way" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, comp...
Moral Story
Hindi Moral Story "Suni Sunai Baat”, “सुनी सुनाई बात” for Kids, Full length Educational Story for St...
Children Story
Short Story " When Adversity Knocks" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
English Short, Moral Story “The Owl and The Swan" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story
English Inspirational Story "Paving the Way to Inner Growth" Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Moral Story "Taking Care " for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competi...
Children Story
English Short, Moral Story “The Silver Key" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compe...
Moral Story
Hindi Moral Story “Buri Sangati”, “बुरी संगति” for Kids, Full length Educational Story for Students ...
Children Story
Hindi Moral Story “Ekta mein Bal Hai”, “एकता में बल है” for Kids, Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 1...
हिंदी कहानियां