निःस्पृहता
Nisparhata
भक्त रैदास जाति से चमार थे, किन्तु साधु-संतों की बड़ी सेवा करते थे। एक बार एक साधु उनके पास आया। रैदास ने उसे भोजन कराया और अपने बनाए हुए जूते उसे पहनाए। साधु बोला, “रैदासजी, मेरे पास एक अनमोल वस्तु है। आप साधु-संतों की सेवा करते हैं, इस कारण मैं उसे आपको दूँगा। इसे ‘पारस’ कहते हैं और लोहे को स्पर्श कर देने मात्र से वह सोना हो जाता है।” और ऐसा कहते-कहते उसने उनकी राँपी को पारस से स्पर्श करके सोना बना डाला। यह देख रैदासजी को दुःख हुआ कि वे अब जूते कैसे सी सकेंगे। तब साधु ने कहा, “अब आपको जूते सीने की आवश्यकता नहीं। इसी से सैकड़ों राँपियाँ आ सकती हैं।” इस पर रैदासजी बोले, “मगर यदि मैं सोना बनाता रहूँ, तो मेरे सोने की रखवाली कौन करेगा?
तब तो मुझे भगवान् के भजन के बदले सोने की ही चिंता लगी रहेगी।” किन्तु साधु न माना और पारस पत्थर को छप्पर में रखकर चला गया।
एक वर्ष बाद वह साधु फिर रैदास के पास आया और उसे यह देख आश्चर्य हुआ कि रैदास की हालत वैसी ही है। उसने जब पारस पत्थर के बारे में पूछा, तो वे बोले, “मुझे नहीं मालूम। आपने जहाँ रखा होगा, वहीं होगा।” और वह साधु यह देखकर दंग रह गया कि पारस पत्थर छप्पर में उसी स्थान पर रखा हुआ है। तब वह बोला, “आप सचमुच धन्य हैं। आप चाहते तो इस पत्थर से मंदिर बना सकते थे, निर्धनों को दान कर सकते थे।” इस पर रैदास ने उत्तर दिया, “महाराज ! अभी तो मैं छिपे-छिपे चुपचाप भगवान् का भजन कर लेता हूँ। अगर मंदिर बना या दान करता, तब तो प्रसिद्धि मिलती और लोग मुझे बहुत तंग करते । मैं तो इस झगड़े में बिलकुल नहीं पड़ना चाहता।”
Related posts:
Hindi Moral Story "Bda Sochne Walon ke Sapne Poora Hua krte Hain", "बड़ा सोचने वालों के सपने पूरे हुआ...
Children Story
English Inspirational Story “Destroying Your Enemies” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
Hindi Moral Story "Sangharsh Krna Mat Chodiye", "संघर्ष करना मत छोड़िये” for Kids, Full length Educat...
Children Story
English Inspirational Story "The Right Thoughts" Moral Story for kids and Students.
Short Story
English Short, Moral Story “On the way to the Sun" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Moral Story
Akbar-Birbal English Moral Story "Birbal Gave Birth to the Child" for Kids, Educational Story for St...
Short Story
Short Story "The Palace and The Hut" for Children, moral story for kids in English for competition w...
Children Story
Akbar-Birbal Hindi Moral Story "Darbariyon ke 3 Sawal", "दरबारियों के 3 सवाल" for Kids, Educational ...
Children Story
Hindi Moral Story "Ahankari ka Ant”, "अहंकारी का अंत” for Kids, Full length Educational Story for St...
हिंदी कहानियां
Hindi Moral Story "Bina Soche Samjhe”, “बिना सोचे समझे” for Kids, Full length Educational Story for ...
हिंदी कहानियां
English Short, Moral Story “The Oak Tree and the Reeds" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, ...
Moral Story
English Short, Moral Story “The Clever Jackal And The Foolish Donkey" for Kids and Children for Clas...
Moral Story
Hindi Moral Story "Punya Kiska Adhik", "पुण्य किसका अधिक” for Kids, Full length Educational Story fo...
Children Story
Short Story " Greedy Boy" for Children, moral story for kids in English for competition with moral v...
Children Story
English Short, Moral Story “The Most Beautiful Heart” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9,...
Short Story
Hindi Moral Story "Sangant ka Asar”, "संगत का असर” for Kids, Full length Educational Story for Stude...
Children Story
English Short, Moral Story “Reading Bhagavad Gita” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...
Short Story
English Inspirational Story “Optimism is Key” Moral Story for kids and Students.
Moral Story
English Short, Moral Story “Look before you Leap" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10,...
Moral Story