Home » Children Story » Hindi Moral Story “Upkar”, “उपकार” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

Hindi Moral Story “Upkar”, “उपकार” for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5, 6, 7, 8, 9, 10.

उपकार

Upkar

बहुत बड़ा देश है। उस देश में बहुत घने वन हैं और उन वनों में सिंह, भालू, गैंडा आदि भयानक पशु बहुत होते हैं। बहुत से लोग सिंह का चमड़ा पाने के लिये उसे मारते हैं। गरमी के दिनों में हाथी जिस रास्ते झरने पर पानी पीने जाते हैं, उस रास्ते में लोग बड़ा और गहरा गड्ढा खोद देते हैं, उस गड्ढे के चारों ओर भाले के समान नोंकवाली लकड़ियों को गाड़ देते हैं। फिर गड्ढे को पतली लकड़ियों और पत्तों से ढक देते हैं। जब हाथी पानी पीने निकलते हैं तो उनके दल में सबसे आगे- आगे चल रहा हाथी गड्ढे के ऊपर बिछी टहनियों के कारण गड्ढे को देख नहीं पाता और जैसे ही टहनियों पर पैर रखता है, टहनियाँ टूट जाती हैं और हाथी गड्ढे में गिर जाता है। हाथी पकड़ने वाले उस हाथी को लाकर पहले कई दिनों भूखा रखते हैं। गड्ढे में भी हाथी कई दिन भूखा रखा जाता है, जिससे कमजोर हो जाने के कारण निकलते समय बहुत उधम न मचाए। भूख के मारे हाथी जब छटपटाने लगता है, तब एक आदमी उसे चारा देने जाता है। चारा देने के बहाने वह आदमी हाथी से धीरे- धीरे जान- पहचान कर लेता है और फिर हाथी को वही सिखाता है। शिक्षा देने के बाद हाथी को लोग बेच देते हैं। कई बार हाथी पकड़ने के लिये जो गड्ढा बनाया जाता है, उसमें रात को धोखे से हिरन, नीलगाय, चीते या जंगल के दूसरे पशु भी गिर जाते हैं। गड्ढा बनाने वाले उन्हें भी निकाल लाते हैं। हाथी पकड़ने वालों ने अफ्रीका के जंगल में एक बार हाथी फँसाने के लिये गड्ढा बनाया और ढक दिया। रात में एक सिंह उस गड्ढे में गिर पड़ा। सिंह किसी छोटे पशु को पकड़ने दौड़ा होगा और भूल से गड्ढे में जा पड़ा होगा। एक शिकारी उधर से निकला। उसने सिंह को गड्ढे में गिरा देखा। वीर पुरुष किसी को दुख में देखकर उसे मारते नहीं, उसकी सहायता करते हैं। सिंह बार- बार उछलता था, परन्तु गड्ढे के चारों ओर गड़ी नोक वाली लकड़ियों से उसे चोट लगती थी और वह फिर गड्ढे में गिर जाता था।

 

शिकारी ने एक रस्सी में दो लकड़ियों को बाँधा और पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर रस्सी खींचकर उसने लकड़ियाँ उखाड़ दी। शिकारी ने नीचे से लकड़ियाँ इसलिये नहीं उखाड़ी कि कहीं गड्ढे से निकलने पर सिंह उसे मार न डाले। दो लकड़ियाँ उखाड़ने से सिंह को रास्ता मिल गया। वह उछलकर गड्ढे से बाहर निकल आया और जंगल में चला गया। वही शिकारी एक दिन एक झरने के किनारे पानी पीकर बंदूक रखकर बैठा था। वह बहुत थका था, इसलिये लेट गया और उसे नींद आ गयी। इतने में वहाँ एक चीता आया और शिकारी को मारने के लिये उस पर चढ़ बैठा, बेचारा शिकारी डर के मारे चिल्ला भी न सका। इतने में एक भारी सिंह जोर से गर्जा। उसकी गर्जना सुनकर चीता पूँछ दबाकर भागने लगा पर सिंह चीते के ऊपर कूद पड़ा और उसने चीते को मार डाला। शिकारी समझता था कि चीते को मारकर सिंह अब उसे मारेगा, लेकिन सिंह आया और शिकारी के सामने बैठकर पूँछ हिलाने लगा। शिकारी ने पहचान लिया कि यह वही सिंह है, जिसे गड्ढे में से निकलने में शिकारी ने सहायता की थी। सिंह जैसा भयंकर पशु भी अपने उपकार करने वाले को नहीं भूला था। तुम मनुष्य हो, तुम्हें तो कोई थोड़ा भी उपकार करे तो उसे नहीं भूलना चाहिये और उस परोपकारी की सेवा- सहायता करने के लिये सदा तैयार रहना चाहिये।

Related posts:

English Short, Moral Story “The Tale Of The Clever Peasant" for Kids and Children for Class 5, 6, 7,...

Moral Story

Hindi Moral Story "Kumhar aur Surahi", "कुम्हार और सुराही” for Kids, Full length Educational Story f...

Children Story

English Short, Moral Story “Divided we fall; United we stand” for Kids and Children for Class 5, 6, ...

Short Story

English Short, Moral Story “Familiarity ends Fear" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Pompous Peacock" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, ...

Moral Story

English Short, Moral Story “Kid Reply to his Father" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Moral Story

English Moral Story "Albrecht Dürer" for Kids, Full length Educational Story for Students of Class 5...

Children Story

English Inspirational Story “A Salesman - Par Excellence” Bedtime Moral Story for kids and Students.

Moral Story

Hindi Moral Story "Ulti Ganga”, "उल्टी गंगा” for Kids, Full length Educational Story for Students of...

हिंदी कहानियां

English Short, Moral Story “The Ship” for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, competition...

Short Story

Hindi Moral Story “Ishwar Usi ki Sahayata karta hai Jo”, “ईश्वर उसी की सहायता करता है” for Kids, Ful...

Children Story

Hindi Moral Story "Bina tel ki bati" "बिना तेल की बाती" Best Motivational Story of "Sai Baba of Shir...

Story

English Short, Moral Story “Aharsi the Bengal Tiger" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, ...

Moral Story

English Short, Moral Story “The Proud Boy" for Kids and Children for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, compet...

Moral Story

Short Story " The Ant and the Grasshopper" for Children, moral story for kids in English for competi...

Children Story

Hindi Moral Story "Chatur Giddad”, “चतुर गिद्दर” for Kids, Full length Educational Story for Student...

Children Story

Akbar-Birbal English Moral Story "Neither here nor there" for Kids, Educational Story for Students o...

Short Story

Hindi Moral Story "Antar" "अंतर" Best Motivational Story of "Rabia".

Story

Moral Story "Puppies for Sale" for Kids and Children, English Story for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, com...

Children Story

English Inspirational Story “The Cure for Melancholy” Moral Story for kids and Students.

Moral Story

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*
*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.